आ गई नई GST की दरें, जानें कौन-सी मोटरसाइकिल होंगी सस्ती और कौन-सी महंगी
केंद्र सरकार ने GST दरों में सुधार किया है जिससे 350cc तक के स्कूटर और बाइक सस्ते होंगे जबकि उससे ऊपर के मॉडल महंगे हो जाएंगे। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। छोटी मोटरसाइकिलों पर GST 28% से घटकर 18% हो जाएगा जिसका फायदा हीरो स्प्लेंडर होंडा शाइन और बजाज पल्सर जैसी बाइक्स को मिलेगा। 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 40% टैक्स लगेगा जिससे वे महंगी हो जाएंगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने GST दरों सुधार किया है। इसके तहत कई गाड़ियों पर लगने वाले GST को बढ़ाया गया है, तो कुछ गाड़ियों पर GST को कम किया गया है। नए GST सुधारों के तहत 350cc तक के स्कूटर और बाइक्स अब सस्ते हो गए हैं, जबकि 350cc से ऊपर की बाइक्स महंगी हो जाएंगी। ये GST की दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि नए GST सुधारों के बाद कौन-सी बाइक सस्ती होगी और कौन-सी मोटरसाइकिल महंगी होगी?
350cc से छोटी बाइक होंगी सस्ती
350cc से कम की पॉपुलर मोटरसाइकिल | पुरानी एक्स-शोरूम कीमत | अनुमानित नई एक्स-शोरूम कीमत | कीमतों में अंतर |
Hero Splendor Plus | ₹ 80,216 | ₹ 72,194 | -₹ 8,022 |
Hero HF Deluxe | ₹ 65,808 | ₹ 59,227 | -₹ 6,581 |
Hero Xtreme 125R | ₹ 99,126 | ₹ 89,213 | -₹ 9,913 |
Bajaj Platina 100 | ₹ 70,611 | ₹ 63,549 | -₹ 7,062 |
Bajaj Pulsar 125 | ₹ 85,178 | ₹ 76,660 | -₹ 8,518 |
Bajaj Pulsar 150 | ₹ 1,13,738 | ₹ 1,02,364 | -₹ 11,374 |
TVS Jupiter 110 | ₹ 81,211 | ₹ 73,089 | -₹ 8,122 |
TVS Jupiter 125 | ₹ 89,291 | ₹ 80,361 | -₹ 8,930 |
TVS Sport | ₹ 59,950 | ₹ 53,955 | -₹ 5,995 |
TVS Raider 125 | ₹ 87,375 | ₹ 78,637 | -₹ 8,738 |
TVS Apache RTR 160 | ₹ 1,21,420 | ₹ 1,09,278 | -₹ 12,142 |
TVS Apache RTR 200 | ₹ 1,48,620 | ₹ 1,33,758 | -₹ 14,862 |
TVS Apache RR 310 | ₹ 2,39,990 | ₹ 2,15,991 | -₹ 23,999 |
TVS Apache RTR 310 | ₹ 2,77,999 | ₹ 2,50,199 | -₹ 27,800 |
Honda Activa | ₹ 91,565 | ₹ 82,408 | -₹ 9,157 |
Honda Activa 125 | ₹ 96,270 | ₹ 86,643 | -₹ 9,627 |
Honda Shine 100 | ₹ 68,862 | ₹ 61,975 | -₹ 6,887 |
Honda Shine 125 | ₹ 90,341 | ₹ 81,306 | -₹ 9,035 |
Honda Unicorn | ₹ 1,20,727 | ₹ 1,08,654 | -₹ 12,073 |
Honda H’ness CB350 | ₹ 2,10,601 | ₹ 1,89,540 | -₹ 21,601 |
Suzuki Access 125 | ₹ 91,000 | ₹ 81,900 | -₹ 9,100 |
Yamaha R15 V4 | ₹ 1,89,780 | ₹ 1,70,802 | -₹ 18,978 |
Yamaha MT15 V2.0 | ₹ 1,69,550 | ₹ 1,52,595 | -₹ 16,955 |
Yamaha FZ-S Fi | ₹ 1,35,190 | ₹ 1,21,671 | -₹ 13,519 |
Royal Enfield Classic 350 | ₹ 1,97,253 | ₹ 1,77,527 | -₹ 19,726 |
Royal Enfield Bullet 350 | ₹ 1,76,625 | ₹ 1,58,962 | -₹ 17,663 |
Royal Enfield Hunter 350 | ₹ 1,76,750 | ₹ 1,59,075 | -₹ 17,675 |
Royal Enfield Meteor 350 | ₹ 2,08,270 | ₹ 1,87,443 | -₹ 20,827 |
- नए GST दरों के सुधार के लागू होने के बाद छोटी मोटरसाइकिल और स्कूटर पर अब 18% जीएसटी लगेगा, जो पहले 28% लगता था। इससे करीब सभी एंट्री-लेवल और कम्यूटर मोटरसाइकिल सस्ती हो जाएगी। इस बदलाव के बाद करीब पूरे भारत में दोपहिया बाजार को प्रभावित करेगा, क्योंकि देश में बिकने वाले करीब 98% बाइक्स और स्कूटर 350cc से कम की हैं।
- इस टैक्स कटौती का सबसे ज्यादा फायदा कई पॉपुलर मोटरसाइकिल पर मिलेगा। इनमें Hero Splendor, Honda Shine (100cc और 125cc), Bajaj Pulsar range (125-250cc), Yamaha FZ models, TVS Apache series (160-310cc) and Honda Activa, TVS Jupiter, Suzuki Access जैसे स्कूटर और मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके साथ ही Jawa-Yezdi, Honda’s CB350 और Royal Enfield की J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड मोटरसाइकिल Classic 350, Hunter 350, Meteor 350 और Bullet 350 भी सस्ती हो जाएंगी। इनकी कीमतों में हजारों रुपये की कटौती हो सकती है।
350cc से ऊपर की बाइक होंगी महंगी
इस नए GST के दरों के लगने के बाद 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की कीमत में बढ़ोतरी होगी। दरअसल, इन्हें लग्जरी प्रोडक्ट माना जाएगा, जिन पर 40% का भारी टैक्स लगेगा। इससे यह मोटरसाकिल पहले से ज्यादा महंगी हो जाएंगी। वही, Royal Enfield की आने वाली 450-650cc वाली मोटरसाइकिल पहले से ज्यादा महंगी हो जाएंगी। साथ ही बजाज की
बड़ी बाइक्स हुईं महंगी
350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों के लिए कहानी बिल्कुल अलग है। इन्हें अब 'लग्जरी या अहितकर (sin)' उत्पाद माना जाएगा, जिन पर 40% का भारी टैक्स लगेगा। इससे ये बाइक्स पहले से ज़्यादा महंगी हो जाएंगी। रॉयल एनफील्ड के 450-650cc मॉडल अब ज़्यादा महंगे होंगे। इस टैक्स सुधार से बजाज को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा, क्योंकि उसकी Pulsar NS400Z और Dominar 400, KTM की 390 रेंज और भारत में बनी 400cc की Triumph मोटरसाइकिल भी 350cc इंजन के ऊपर की कैटेगरी में आती हैं। इसकी वजह से इनकी मोटरसाइकिल महंगी हों जाएंगी।
खरीदारों पर क्या पड़ेगा असर?
आम खरीदार के लिए यह सुधार सकारात्मक है, क्योंकि अधिकांश स्कूटर और कम्यूटर मोटरसाइकिल अब सस्ती हो गई हैं। इनकी कीमत कम होने से इनकी मांग बढ़ने की भी उम्मीद है। वहीं, बड़े इंजन वाली बाइक खरीदने के शौकीनों केलिए यह बढ़ोतरी काफी ज्यादा है। कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वे इस बढ़ोतरी का कितना बोझ ग्राहकों पर डालते हैं।इस GST सुधार ने बाजार को स्पष्ट रूप से दो भागों में बांट दिया है। छोटे दोपहिया वाहन अब ज्यादा किफायती हो गए हैं, जिससे मास मार्केट को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, उच्च क्षमता वाली मोटरसाइकिल महंगी हो जाएंगी, जो उन्हें लग्जरी उत्पादों के रूप में देखने के सरकार के इरादे को दर्शाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।