विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में वाहन चालकों से नहीं वसूला जाएगा भारी-भरकम जुर्माना, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

By Vineet SinghEdited By:
Published: Fri, 09 Apr 2021 11:37 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि केंद्र सरकार का ये एक्ट वाहन चालकों के लिए ...और पढ़ें

गोवा में वाहन चालकों से नहीं वसूला जाएगा भारी-भरकम जुर्माना
गोवा में वाहन चालकों से नहीं वसूला जाएगा भारी-भरकम जुर्माना

नई दिल्ली, (पीटीआई)। गोवा सरकार ने फैसला किया है कि वह मौजूदा कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए नये मोटर व्हीकल एक्ट को कुछ समय के लिए स्थगित कर रही है। नये एक्ट में वाहन चालकों पर नियम तोड़ने के दौरान उनसे भारी भरकम जुर्माना वसूला जाना था। दरअसल मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि केंद्र सरकार का ये एक्ट वाहन चालकों के लिए काफी सख्त है, और ऐसे में राज्य सरकार ने इस फैसले को कुछ समय तक स्थगित करने का फैसला लिया है क्योंकि कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मोविन गोडिन्हो ने इससे पहले हफ्ते में ऐलान किया था कि नया व्हीकल एक्ट 1 मई से पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि राज्य की पुलिस मोटर वाहन चालकों को साल 2019 में लाए गए एक्ट में संशोधन के बारे में बताएगी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को यह भी बताया कि नए मोटर व्हीकल एक्ट को किस दिन से लागू किया जाएगा इस बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। हम केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट को भी अपने निर्णय के बारे में बताएंगे जिसमें हम ने मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने के फैसले को स्थगित कर रहे हैं।

आपको बता दें कि राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सदानंद तनावड़े के गुरुवार की सुबह राज्य सरकार से अपील की थी कि वह नए नियम को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें क्योंकि कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है और इस स्थिति पर गौर किया जाना चाहिए। इसके बाद नए एक्ट को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

आपको बता दें कि तनावड़े ने कहा है कि लोग कोरोनावायरस की मार की वजह से पहले से ही आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं और नए व्हीकल एक्ट से वसूले जाने वाले भारी-भरकम जुर्माने के चलते उन्हें और भी ज्यादा समस्या होगी।

उन्होंने आगे कहा कि भारी-भरकम जुर्माना वसूलने से लोगों में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता पैदा नहीं होगी ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह जनता के बीच जाकर उन्हें ट्रैफिक रूल्स के बारे में समझाएं और उनका पालन करने को कहें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।