Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोर्ड मस्टैंग के फेसलिफ्ट वेरिएंट भारत में हुआ स्पॉट, जानिये क्या होगा इसमें नया

    By Pramod KumarEdited By:
    Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:00 AM (IST)

    फोर्ड मस्टैंग अपने V8 इंजन के कारण बेस्ट स्पोर्ट्स कारों में से एक मानी जाती है।

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फोर्ड मस्टैंग अपने V8 इंजन के कारण बेस्ट स्पोर्ट्स कारों में से एक मानी जाती है। भारतीय बाजार में भी इस कार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बाजार में मौजूद 6 सिलेंडर स्पोर्ट्स सेडान और 4 सिलेंडर स्पोर्ट्स कारों के मुकाबले इसकी किफायती कीमत इसे भारत में लोकप्रिय बना रही है। इंटरनेशनल मार्केट के लिए कंपनी ने मस्टैंग का फेसलिफ्ट वेरिएंट पेश किया था। अब भारत में पहली फोर्ड मस्टैंग फेसलिफ्ट वेरिएंट को स्पॉट किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए फोर्ड मस्टांग फेसलिफ्ट वेरिएंट में बड़ा फ्रंट बंपर, नये वैंट्स और नई ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें बूट स्पॉयलर, नया रियर डिफ्यूजर लगा है। नए वेरिएंट में फाइव स्पोक व्हील, और स्टैंडर्ड BBS-esque मल्टी स्पोक व्हील लगे हैं।

    सबसे ज्यादा बदलाव इंटीरियर में किए गए हैं। नए वेरिएंट में स्टैंडर्ड डुअल बैरल गॉज कलस्टर को एलसीडी स्क्रीन से रिप्लेस किया गया है। साथ ही इसमें कार मालिक अपनी मर्जी से कलर चुन सकते हैं। यह ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिडिजाइन्ड इंटरियर अपहोलेस्ट्री ऑप्शन दिया गया है।

    फोर्ड ने पेश की अपनी सबसे तेज मस्टैंग

    फोर्ड ने हाल ही में अपनी अब तक की सबसे तेज रेसिंग मस्टैंग पेश की थी। इसका नाम 2018 मस्टांग कोबरा जेट रखा गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन रेसिंग कार होगी। इसे 1968 में आई ड्रैग स्ट्रिप्स की 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर उतारा गया है। यह इस हफ्ते होने वाले बुडवार्ड ड्रीम क्रूज में डेब्यू करेगी। इसकी टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटा है।

    2018 मस्टैंग कोबरा जेट में फोर्ड के 5.0 लीटर V8 इंजन का 5.2 लीटर वर्जन लगा है। यह 9 इंच के सॉलिड रियर एक्सेल के जरिए पावर सप्लाई करता है। नई मस्टांग कोबरा जेट रेस रेड और ऑक्सफोर्ड व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी। इस पर 50वीं एनिवर्सरी के स्पेशल ग्राफिक्स और बैजिंग दिए हुए हैं। इसकी कुल 68 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इसकी कीमत लगभग 91.38 लाख रुपये है।

    comedy show banner
    comedy show banner