Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Force Gurkha: 9 सीटों के साथ पहली बार दिखी ऑफ रोड गुरखा SUV, जानें क्या कुछ मिल सकता है नया

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 01:11 PM (IST)

    Force Gurkha ऑफ रोड एसयूवी के एक नए बड़े सीटर विकल्प को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह एक 9-सीटर विकल्प है जो पांच दरवाजे के साथ लॉन्च हो सकती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नीचे देखें।

    Hero Image
    Force Gurkha का ज्यादा सीटों वाला मॉडल आया नजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Force Gurkha: भारत में फोर्स गुरखा को पिछले साल सितंबर मे लॉन्च किया गया था। उस समय इसे पांच लोगों की बैठने की क्षमता के साथ लाया गया था और इसे 13.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में फोर्स गुरखा फिर से चर्चा में है। इसके एक्स्ट्रा स्पेस के साथ 9 सीटर मॉडल को हाल में टेस्ट करते देखा गया। तो चलिए तस्वीरों में नजर आने वाली गुरखा के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पाई तस्वीरों में कैसी दिखी Force Gurkha

    सड़कों पर नजर आई गुरखा एसयूवी के साइड-फेसिंग थर्ड-रो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन का पता चलता है। बता दें कि RTO डिटेल्स ने पहले ही खुलासा किया था कि Force ने ऑफ-रोडर के लिए छह और आठ-सीटर कॉन्फ़िगरेशन की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे नौ सीटों के विकल्प के साथ देखा गया है। इसमें टू-सीटर साइड-फेसिंग जंप सीटों को देखा गया है। इस तरह पांच दरवाजों वाली गुरखा को तीसरी पंक्ति के लिए कैप्टन या साइड-फेसिंग सीटों के विकल्प के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

    Gurkha में मिल सकते हैं ये फीचर्स

    आगामी गुरखा में कुछ नए फीचर्स को जोड़े जाने की भी उम्मीद है। इसमें रिम्स वाले पहियों के बजाए 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, मौजूदा 3-डोर मॉडल काले रंग का बम्पर और फेंडर पर फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स, चौकोर खिड़कियां, ऑफ-रोड-बायस्ड टायरों, डोर-माउंटेड स्पेयर व्हील और पीछे की तरफ टेललाइट्स से लैस है। इसमें आपको मोनो-स्लैट ग्रिल, सर्कुलर LED DRL के साथ हेडलाइट्स भी देखने को मिलता है।

    Gurkha की कीमत

    भारत में फोर्स गुरखा के 3-डोर और पांच सीटर मॉडल को 13.59 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसकी कीमतों को बाद में बढ़ा दिया गया। जिससे अब यह 14.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, नया देखा गया मॉडल इससे अधिक कीमत पर आने की उम्मीद है।