Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Bikes in July: इस महीने लॉन्च हो रहीं ये 5 धांसू बाइक्स, जानिए आपके लिए कौन सी रहेगी बेस्ट

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:38 AM (IST)

    जुलाई में एक के बाद एक नई बाइक लॉन्च होने वाली है।अगर आप अपने लिए नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।आपको बता दें Keeway का नया क्रूजर 250cc के वी-ट्विन की पावर सिर्फ इस क्वार्टर-लीटर बाइक में देखने को मिल सकती है।

    Hero Image
    ये 5 धांसू बाइक्स इस महीने होंगी लॉन्च,जानें कीमत

    नई दिल्ली ,ऑटो डेस्क। जुलाई के महीने में बाइक्स की बौछार होने वाली है। हम जब भी बाइक लेने जाते हैं तो कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं। कौन सी बाइक ले और किस कंपनी की बाइक हमारे लिए बेस्ट होगी। लेकिन आज हम आपको जुलाई में आने वाली बाइक्स के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप अपने लिए एक अच्छी बाइक सेलेक्ट कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Zeppelin

    इस बाइक को कंपनी 6 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस बाइक का टीजर जारी किया था। ऐसा अनुमान हैं कि ये बाइक एक (Zeppelin)क्रूजर हो सकती है। इसे 2018 में ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाइक का नाम tvs ronnin हो सकता है। वहीं अगर इंजन की बात करें तो ये बाइक 8,500 rpm पर  20 hp की पावर और  7,000rpm पर  18.5nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।इस बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपए है।

    BMW G 310 RR

    इस बाइक का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। यह बाइक G 310 R और Apache RR 310 पर आधारित है। कंपनी इस बाइक को 15 जुलाई को लॅान्च करने वाली है। इसमें सिंगल -सिलेंडर इंजन होगा जो 312.2cc पर  34 hp और 27.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। आपको बतान दे यह बाइक कुछ-कुछ Apache RR 310 जैसी दिखाई दे सकती है। इस बाइक की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए तक हो सकती है।

    Royal Enfield Hunter 350

    यह बाइक Meteor 3540 और Classic 350 रॉयल एनफील्ड के (जे) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस बाइक को  एर्गोनॉमिक्स के साथ एक रोडस्टर स्टाइल में डिजाइन किया गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक की सीधी टक्कर Honda CB 350 RS से होगी। इस बाइक में Meteor 3540 और Classic 350 के जैसे 349 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो  20.2 hp और 27 Nm का पीक टार्क जनरेट करती है।

    Ducati Streetfighter V4 SP

    भारतीय बाजार में यह बाइक जल्द ही कदम रखने वाली है। इस बाइक में 1,103cc V4 का इंजन होगा,जो 208 hp की पावर और 122 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 24.24 लाख रुपये हो सकती है।

    Keeway K-Lite 250V

    Keeway K-Lite 250V भारत में वी-ट्विन इंजन के साथ क्वार्टर-लीटर देखने को मिल सकता है। इस बाइक का डिजाइन क्रूजर स्टाइल में होगा। यह मोटर 8,500 rpm पर 18.7 hp की पावर और 5,500 rpm पर 19nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।