सितंबर 2023 में गाड़ियों की रिटेल बिक्री में हुआ 20 फीसद इजाफा: FADA
एक तरफ जहां पैसेंजर व्हीकल की सेल्स से अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली वहीं ट्रैक्टर की बिक्री 9.66% गिरकर सितंबर 2022 में 60321 इकाई से पिछले महीने 54492 इकाई हो गई। इस फेस्टिव सीजन में इसके भी सेल्स बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। सितंबर 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1078286 इकाइयों से 21.68% बढ़कर 1312101 इकाई हो गई।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 में वाहन खुदरा बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 20.36% बढ़ी। मतलब साफ है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में आंकड़ें तेजी से बढ़ने के लिए तैयार है। आइये जानते हैं सितंबर सेल्स रिपोर्ट के बारे में।
सितंबर सेल्स रिपोर्ट 2023
सितंबर 2023 में कुल बिक्री 18,82,071 इकाई रही, जबकि सितंबर 2022 में यह 15,63,735 इकाई थी।
ट्रैक्टर की मांग में देखी गई गिरावट
एक तरफ जहां पैसेंजर व्हीकल की सेल्स से अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं ट्रैक्टर की बिक्री 9.66% गिरकर सितंबर 2022 में 60,321 इकाई से पिछले महीने 54,492 इकाई हो गई। इस फेस्टिव सीजन में इसके भी सेल्स बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। सितंबर 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10,78,286 इकाइयों से 21.68% बढ़कर 13,12,101 इकाई हो गई।
टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट 2023
सितंबर 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10,78,286 इकाइयों से 21.68% बढ़कर 13,12,101 इकाई हो गई।
थ्री-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट 2023
सितंबर 2023 में तिपहिया वाहनों की बिक्री 48.58% बढ़ी। सितंबर 2022 में 68,937 इकाइयों की तुलना में 1,02,426 इकाइयां बेची गईं।
पैसेंजर व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2023
पिछले वर्ष की तुलना में यात्री वाहन की बिक्री 19.03% बढ़ी। पिछले महीने 3,32,248 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि सितंबर 2022 में 2,79,137 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
कॉमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2023
कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी 4.87% बढ़ी। सितंबर 2023 में 80,804 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 77,054 यूनिट्स का था।
FADA के अनुसार, महामारी से पहले की अवधि की तुलना में, कुल खुदरा बिक्री में 14% की वृद्धि हुई है, जो बेहतरीन सुधार के संकेत हैं। 2W श्रेणी में पहली बार 2% की वृद्धि देखी गई। 3W सेगमेंट ने भी लगातार सर्वकालिक उच्च बिक्री दर्ज की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।