यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मशहूर F1 Driver की Ferrari 29 साल पहले ऑस्ट्रेलिया से हुई थी चोरी, अब ब्रिटेन में पुलिस ने ऐसे की बरामद
लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उन्होंने फेरारी से एक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद जनवरी में एक जांच ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर F1 Driver Gerhard Berger की 1995 में चोरी हुई रेड फेरारी को ब्रिटेन की Metropolitan Police ने 2024 में बरामद किया है। चोरी होने के 29 साल बाद मिलने वाली इस कार की बड़ी रोचक कहानी है। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।
29 साल पहले हुई थी चोरी
Gerhard Berger और उनके साथी Jean Alesi ने अप्रैल 1995 में एक ही दिन इमोला में सर्किट के पास काम कर रहे कार चोरों के हाथों अपनी निजी कारें खो दीं। ऑस्ट्रियाई F1 Driver ने बताया कि उनकी रेड F512M Testarossa उनके होटल के बाहर से गायब हो गई थी।
कैसे वापस मिली कार?
लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उन्होंने फेरारी से एक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद जनवरी में एक जांच शुरू की थी, जिसमें 2023 में यूके ब्रोकर के माध्यम से एक अमेरिकी खरीदार द्वारा खरीदी गई कार की जांच की गई थी, जिसमें पता चला कि यह चोरी हो गई थी।
यह भी पढ़ें- BYD Seal EV इंडियन मार्केट में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 650 किमी तक की रेंज; कीमत 40 लाख से भी ज्यादा
4 दिन में बदला खेल!
अधिकारियों ने चार दिनों के अंदर कार की पृष्ठभूमि का पता लगाया, जिससे पता चला कि इसे बर्जर से चोरी होने के तुरंत बाद जापान भेज दिया गया था और फिर 2023 के अंत में यूके लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने ब्रिटेन से एक्सपोर्ट रोकने के लिए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
इस इन्वेस्टिगेशन को लीड करने वाले अधिकारी माइक पिलबीम ने कहा कि चोरी हुई फेरारी, जिसकी कीमत £ 350,000 के करीब है और ये 28 साल से अधिक समय से गायब थी और हम इसे केवल चार दिनों में ट्रैक करने में कामयाब रहे हैं।
Gerhard Berger कौन हैं?
बर्जर अपने 14 सीजन के फॉर्मूला वन करियर के दौरान सबसे लोकप्रिय ड्राइवरों में से एक थे, जो 1984 में शुरू हुआ और 1997 में समाप्त हुआ। उन्होंने 10 ग्रैंड प्रिक्स जीते और दो बार फेरारी के लिए ड्राइविंग करते हुए चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है।
