Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Expressway से लेकर गांव की रोड तक, भारत में इतनी तरह की होती हैं सड़कें

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 08:12 PM (IST)

    देश में सड़कों का जाल बहुत बड़ा है। इन्हे अलग-अलग तरह से वर्गीकृत किया गया है। आइए आपको Expressway से लेकर Village Road तक के बारे में बताते हैं। जान लेते हैं कि हम इन्हे कैसे पहचानेंगे। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    everything you need to know about Indian Roads

    नई दिल्ली ऑटो डेस्क। भारत विकास की ओर है और देश में सड़को का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। नित नए Expressways का निर्माण हो रहा है। आज के इस लेख में हम आपको इससे संबंधित जानकारी देने जा रहे हैं। आपको Expressway से लेकर ग्राम सड़क तक की जानकारी मिले वाला है। इसमें हम बताएंगे कि देश में किस हिसाब से सड़कों का वर्गीकरण किया गया है और इन्हे कैसे पहचान सकते हैं। चलिए Expressway से शुरु करते हैं और ग्रामीण सड़क तक सभी के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Expressway

    ये सड़कें एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ती हैं। यहां पर तेज रफ्तार से वाहन चलते इसलिए इन्हे Expressway बोला जाता है। आपको बता दें कि किसी भी Expressway पर दोपहिया वाहनों को चलाना पूरी तरह से वर्जित है। टॉप स्पीड की बात करें तो आप यहां अपनी कार को 120 KMPH की रफ्तार भगा सकते हैं। कुछ जगह ये स्पीड लिमिट 100 KMPH ही है। वहीं अन्य वाहन जैसे ट्रक, बस और पिक-अप की अधिकतम गति निजी वाहनों से कम रखी जाती है। सबी वाहनों को चलने के लिए निर्धारित लेन होती है। National Expressway के किनारे पीले कलर के माइलस्टोन होते हैं।

    उदाहरण- Delhi-Mumbai Expressway और Yamuna Expressway

    National Highway

    ये रोड भी एक राज्य से दूसरे राज्यों से जोड़ने का काम करते हैं। यहां पर चलने वाले वाहनों की गति Expressway के मुकाबले कम होती है। सड़क की चौड़ाई और लेन की संख्या देखी जाए तो National Highway एक्सप्रेस-वे के मुकाबले कम चौड़े होते हैं। खास तौर पर कम दूरी तय करने के लिए National Highway का निर्माण किया जाता है। यहां पर दोपहिया वाहनों को भी चलने की इजाजत होती है। इनके किनारे लगे मील के पत्थर भी पीले रंग के होते हैं।

    State Highway

    ये सड़के एक राज्य की सीमा के अंदर ही फैली होती हैं। State Highway राज्य में विभिन्न शहरों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इनका निर्माण भी राज्य सरकार द्दारा कराया जाता है जबकि National Expressway और Highway को केंद्र सरकार बनाती है। यहां पर सभी वैध वाहन चलाए जा सकते हैं। अगर आप सड़क किनारे हरे रंग का माइलस्टोन देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप State Highway पर चल रहे हैं।

    District Road

    ये सड़कें एक जिला विशेष में फैली होती हैं। अमूमन इनका काम छोटे-छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालय से जोड़ना होता है। ये सड़के National और State Highway की तुलना में कम चौड़ी होती हैं। आप अगर सड़क पर चलते समय नीले या काले रंग का माइलस्टोन देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप District Road के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं।

    Village Road

    एक रिपोर्ट के मुताबिक Village Road देश में 3.93 लाख किलोमीटर तक फैले हुए हैं। इनको सड़को पर आपको प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लिखा हुआ मिल जाएगा। Village Roads ग्रामीण इलाकों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। ये District Road के मुकाबले भी काफी संकरे होते हैं। ग्रामीण सड़कों के किनारे ओरेंज रंग के माइलस्टोन लगे होते हैं।