Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में सबसे अधिक बिकती हैं ये 10 इलेक्ट्रिक कारें, जानिए जुलाई सेल्स रिपोर्ट में किस गाड़ी ने मारा टॉप

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM (IST)

    EV sales Report July 2022 टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सबसे अधिक प्यार मिल रहा है। वहीं इस दौड़ में कई अन्य बड़े प्लेयर्स भी शामिल हैं। वहीं लग्जरी ईवी गाड़ियों की तरफ लोगों का झुकाव संतोषजनक रहा।

    Hero Image
    EV sales Report July 2022: भारत में सबसे बिकती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। EV sales Report July 2022: भारतीय बाजार में ईवी गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है। इसका ताजा उदाहरण जुलाई 2022 की सेल्स रिपोर्ट है। हालांकि, लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड भारत में उतना नहीं है। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नीचे दिए भारत में सबसे अधिक बिकने वाली ईवी लिस्ट में किसी एक को चुन सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1- Tata Nexon/tigor

    टाटा की ईवी इस समय भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकती हैं। कंपनी ने पिछले महीने जुलाई में 2,709 यूनिट ईवी की बिक्री की, जो पिछले साल साल जुलाई 2021 में केवल 582 थी। कंपनी ने बिक्री में 365 फीसद से अधिक की ग्रोथ दर्ज की है।

    2- MG ZS EV

    एमजी मोटर्स ने जुलाई 2022 में MG ZS EV की 231 यूनिट्स इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री है, वहीं साल 2021 में कंपनी ने 160 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। कुल मिलाकर सालाना आधार पर कंपनी ने 45 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की है।

    3- Hyundai Kona EV

    हुंडई कोना को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है। हालांकि नियमित मॉडल की बिक्री जुलाई 2022 में 52 यूनिट्स हुई है, वहीं पिछले साल जुलाई 2021 में केवल 12 यूनिट्स थी।

    4- BYD e6

    BYD e6 इलेक्ट्रिक कार को इसी साल लॉन्च किया गया है। पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक कार के 48 यूनिट्स बिक्री हुई है।

    5- Mahindra eVeriti

    Mahindra eVeriti इलेक्ट्रिक ने सालाना आधार पर 150 फीसद की ग्रोथ दर्ज की है, जहां जुलाई 2022 में इस ईवी की 20 यूनिट्स की बिक्री है। वहीं पिछले साल इसी अवधि के दौरान मात्र 8 गाड़ियों की बिक्री हुई थी।

    6- Audi etron

    ऑडी इट्रॉन को जुलाई में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जुलाई 2021 में इस ईवी की मात्र 1 गाड़ी बिकी थी, हालांकि पिछले महीने जुलाई 2022 की रिपोर्ट देखें तो 14 गाड़ियों की बिक्री हुई है।

    7-BMW ix/i4

    जुलाई 2022 में BMW ix/i4 इलेक्ट्रिक कार के 5 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री हुई है।

    8-porsche Taycan

    जुलाई 2022 में porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार के 3 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री हुई है।

    9- Jaguar I-pace

    पिछले महीने Jaguar I-pace की केवल 3 ईवी की बिक्री हुई है। हालांकि, जुलाई 2021 में यह आंकड़ा केवल 1 रहा।

    10- Mercedes EQc

    जुलाई 2022 में Mercedes EQc इलेक्ट्रिक कार का केवल 1 यूनिट्स की बिक्री हुई है।