Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EICMA 2024: Kawasaki ने पेश की KLE एडवेंचर बाइक, साल 2025 में हो सकती है लॉन्च

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 06:00 PM (IST)

    कावासाकी ने इटली के मिलान में EICMA 2024 ट्रेड शो में अपनी नई बाइक को पेश किया है। इसे कंपनी ने एक बॉक्स के अंदर रखा है और सिर्फ आगे के हिस्से को दिखाया है। वहीं बॉक्स पर लिखा हुआ है ‘लाइफ इज ए रैली। राइड इट’ और ‘KLE’। KLE नाम से कंपनी 1991 से 2007 तक एक बाइक को ला चुकी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    Hero Image
    Kawasaki KLE Adventure Bike EICMA 2024 में पेश हूई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस समया इटली के मिलान में EICMA 2024 चल रहा है। इस ट्रेड शो में तकबरीन सभी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने अपनी अपकमिंग बाइक को पेश किया है। यहां पर कावासाकी ने अपनी एडवेंचर बाइक लाइनअप में एक नई मोटरसाकिल जोड़ने जा रही है। कंपनी ने अपनी इस बाइक की एक झलक भर दिखाई है। इसे एक बॉक्स के अंदर आंशिक रूप में रखा गया, जिस पर लिखा था ‘लाइफ इज ए रैली। राइड इट’ और ‘KLE’। आइए जानते हैं कि यह बाइक कैसी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसी है नई बाइक का लुक

    • कावासाकी KLE नाम से 1991 से 2007 तक एक बाइक की बिक्री करती थी। इसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी KLE ब्रांड को फिर से पेश करने की योजना बना रही है। इस बाइक में 500cc पैरेलल-ट्विन टूरिंग इंजन देखने के लिए मिल सकता है। EICMA 2024 में इसे जिस बॉक्स में रखा गया उसमें केवर इसके आगे के हिस्सो को दिखाया गया है। जिसमें इसके सामने की तरफ 21-इंच स्पोक व्हील देखने के लिए मिले हैं।
    • वहीं, इसका नाम KLE500 हो सकता है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा एडवेंचर बाइक हो सकती है। इस बाइक को इस तरह से बनाया जा सकता है, जो ऑन-रोड और लाइट ऑफ-रोड दोनों स्थितियों को आसानी से संभाल सकें। KLE एडवेंचर बाइक को ज्यादा ऑफ-रोड पर केंद्रित रखा जा सकता है।
    • अभी फिलहाल कावासाकी के लाअनअप में दो पैरलल पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली बाइक है, जो 650 और 500। नई KLE में निंजा 500 जैसा ही 451cc पैरेलल ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने के लिए मिल सकता है। कावासाकी निंजा में लगा इंजन 45bhp और 42.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
    • EICMA 2024 में इस बाइक की झलक दिखने के बाद उम्मीद की जा रही है इसे साल 2025 में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जा सकता है।

    EICMA 2024 में कावासाकी बाइक्स

    इस साल 2024 की शुरुआत में अपनी निंजा 1000 SX और वर्सेस 1000 बाइक को बंद कर दिया था। वहीं, अब कावासाकी ने अब इटली में EICMA ट्रेड शो में नए, बड़े निंजा 1100 और वर्सेस 1100 मॉडल को पेश किया है। इसके बड़े बाइक में 32bhp के लिए रेटेड नया 1,099cc फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसे कंपनी साल 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- EICMA 2024 में Hero ने पेश की तीन बाइक्‍स और दो Electric Scooter, भारत में जल्‍द होंगी लॉन्‍च

    comedy show banner
    comedy show banner