Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EICMA 2022: ट्रेड फेयर की शान बढ़ा रहीं ये टू-व्हीलर्स, जानिए कौन-कौन सी बाइक-स्कूटर शामिल

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 01:16 PM (IST)

    EICMA 2022 11 नवंबर से शुरू हुए EICMA 2022 ट्रेड फेयर में कई दोपहिया वाहनों को पेश किया जा रहा है वहीं कई दिग्गज दोपहिया निर्माण करने वाली कंपनियां अपने मॉडल्स को इस मेले में शो कर रही हैं।

    Hero Image
    टू-व्हीलर ट्रेड फेयर में शामिल हुईं कई शानदार मॉडल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। विदेशी जमीन पर होने वाली EICMA ट्रेड फेयर दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया मेला में एक है, जहां दुनिया भर के एक से बढ़कर एक शानदार टू-व्हीलर्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। इसी मेला में भारत की तरफ से ऐसी 5 टू-व्हीलर्स हैं, जिन्होंने अपनी मौजूदी दर्ज कराकर अपनी शोभा बढ़ाई है। हालांकि, इस ट्रेड में और भी प्लेयर्स ने भाग लिया है, लेकिन अभी केवल 5 प्लेयर्स की पुष्टि की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OLA Electric Scooter

    देश में सबसे अधिक बिकने वाली स्कूटर्स की लिस्ट में ओला का नाम टॉप पर है। कंपनी ने आज अपने ट्विटर हैंडल के जरिए तस्वीर जारी करके बताया है कि उन्होंने EICMA 2022 में भाग लिया है, जहां उनकी डिजाइन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    Suzuki GSX-8S

    Suzuki ने EICMA 2022 के शुरुआती दिन 2 नई मिडलवेट मोटरसाइकिलों का खुलासा किया, और उनमें से एक GSX-8S थी। GSX-8S, V-Strom 800DE एडवेंचर मोटरसाइकिल का नेकेड ट्विन है। स्पोर्टी लुक में आने वाली ये एडवेंचर मोटरसाइकिल लुक के मामले में काफी कमाल की हैं।

    Honda CL500 Scrambler

    मिडलवेट रेट्रो बैंडवागन में शामिल होकर होंडा ने 2022 EICMA मोटरसाइकिल शो में 2023 CL500 स्क्रैम्बलर को पेश कर दिया है। नई पेशकश सीएमएक्स 500 रिबेल के समान स्टाइल के साथ एक न्यूनतम लुक के साथ आती है, लेकिन इसका नाम पुराने सीएल रेंज से लिया गया है जो एक स्क्रैम्बलर सीरीज थी।

    Benelli BKX 250

    बेनेली को EICMA 2022 ट्रेड फेयर में शो-केश किया गया है, बेहद ही बोल्ड लुक में दिखाई दे रही इस बाइक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस बाइक के स्टाइलिश लुक से भी काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इस बाइक में 250 सीसी की इंजन लगा हुआ है।

    यह भी पढ़ें

    अगले साल तक हो सकता Yamaha Electric Scooter का दीदार, Ola और Hero के स्कूटरों को देगा टक्कर

    स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आई होंडा की ये दमदार कार, यहां पढ़ें डिटेल्स

    comedy show banner
    comedy show banner