Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jeep ने Wrangler की 80 हजार मॉडल को किया रिकॉल, कंपनी ने बताई ये वजह

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 06:12 PM (IST)

    Jeep ने 80000 Wrangler SUV को रिकॉल किया है। इन मॉडलों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) में समस्या मिली है जहाँ एक केबल दबने से TPMS काम करना बंद कर सकता है। कंपनी ने इस समस्या का कारण असेंबली में हुई गलती को बताया है। प्रभावित मालिकों को डीलरशिप पर मुफ्त में केबल बदलने का निर्देश दिया गया है। भारत में अभी तक रिकॉल जारी नहीं किया गया है।

    Hero Image
    Jeep Wrangler में आई खराबी, कंपनी ने 80,000 गाड़ियां रिकॉल की

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Jeep ने अपनी करीब 80,000 Wrangler SUVs को रिकॉल किया है। यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसके मॉडलों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) में समस्या देखने के लिए मिली है। इसमें एक केबल है, जिसके दबने की आशंका है। इसके दबने की वजह से TPMS काम करना बंद कर सकता है। कंपने ने इस समस्या का कारण असेंबली में हुई एक गलती को बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है खराबी?

    • नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, FCA US ने पिछले साल अक्टूबर में एक जांच शुरू की थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कुछ Jeep Wrangler में टायर प्रेशर की चेतावनी लाइट क्यों जल रही थी। यह जांच महीनें तक चली, लेकिन इस साल जुलाई में कंपनी ने आखिरकार एक निर्माण संबंधी समस्या का पता लगाया जिसके कारण केबल दब जाती थी।
    • इस जांच में पाया गया कि रिमोट रिमोट स्टार्ट एंटीना केबल को बाएं रियर सीटबेल्ट रिट्रैक्टर ब्रैकेट के नीचे दबाया जा सकता है, जिसकी वजह से TPMS कम टायर प्रेशर का पता नहीं लगा पाता। ऐसी स्थिति में, टायर प्रेशर की चेतावनी लाइट जलती रहती है।
    • इसी वजह से Jeep ने अमेरिका में 78,989 Wrangler को रिकॉल करने का फैसला किया, जिसमें 2024 और 2025 मॉडल वर्ष की गाड़ियां शामिल हैं। हालांकि, Jeep का मानना है कि रिकॉल की गई Wrangler में से केवल एक प्रतिशत में ही यह खराबी है, जो कि लगभग 790 यूनिट्स के बराबर है।

    क्या होगा समाधान?

    Jeep की तरफ से रिकॉल की गई सभी मॉडलों के मालिकों को अपने वाहन को डीलरशिप पर ले जाने का निर्देश दिया जाएगा। वहां, एक तकनीशियन रिमोट स्टार्ट एंटीना केबल का टेस्ट किया जाएगा और अगर जरूरत हो, तो इसे मुफ्त में बदल दिया जाएगा। Jeep अगले महीने की शुरुआत में संभावित रूप से प्रभावित मालिकों को नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर देगी, लेकिन डीलरों को भेजी गई नोटिस से पता चलता है कि अभी तक कोई समाधान उपलब्ध नहीं है।

    भारत में ऑफर करती है ये गाड़ियां

    भारत में भी Jeep Wrangler के अलावा Compass, Meridian और Grand Cherokee जैसे मॉडल की बिक्री की जाती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में बिकने वाली Wrangler के लिए कोई रिकॉल जारी नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- क्या Rahul Gandhi की जीप और PM Modi की टोयोटा के दस्तावेज एक्सपायर हो गए? जानें पूरी सच्चाई