Discounts on electric cars in december 2023: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? इन कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
टाटा मोटर्स महिंद्रा हुंडई और एमजी जैसी कंपनियां अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। मार्केट में उपलब्ध कौन सी कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है वो बताने जा रहे हैं।भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक एसयूवी की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की इलेक्ट्रिक में सबसे अधिक बिकने वाली कार में XUV400 पर 4.2 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने में कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई और एमजी जैसी कंपनियां अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मार्केट में उपलब्ध कौन सी कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है वो बताने जा रहे हैं।
Tata Tiago EV
भारत में टाटा की इलेक्ट्रिक कार सबसे अधिक बिकती है। कंपनी एमजी कॉमेट ईवी पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर आपको 50 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही डीलरशिप लेवल पर भी आपको कई ऑफर्स मिल सकते हैं।
Tata Tigor,Nexon EV Prime
टाटा अपनी एक और कार पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर आपको 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।टाटा नेक्सॉन ईवी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 1.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट के साथ 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
Tata Nexon EV Facelift
भारतीय बाजार में ये कार जब से आई है तब से ही लोगों को काफी पसंद आ रही है। कंपनी टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट पर 35 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं डीलरशिप स्तर पर भी आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
MG ZS EV
टाटा मोटर्स के बाद MG भी अपनी इलेक्ट्रिक कार पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी सबसे अधिक बिकने वाली जेडएस ईवी पर इस महीने कंपनी 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस के साथ कुछ लॉयल्टी बेनिफिट्स और कॉर्पोरेट बोनस भी मिल रहा है।
Mahindra XUV400
भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक एसयूवी की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की इलेक्ट्रिक में सबसे अधिक बिकने वाली कार में XUV400 पर 4.2 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।