चीन में Electric Car ने किया अजब कारनामा; सुरंग में उल्टी चलाई गाड़ी
चीन में दुनिया की कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है। हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया ...और पढ़ें
-1786941943757_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक कारों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में चीन में कई निर्माता अपने वाहनों को कई तरह से टेस्ट कर रहे हैं। हाल में ही एक निर्माता ने अपनी गाड़ी को काफी अजीब तरह से टेस्ट किया है। किस निर्माता की ओर से किस तरह के टेस्ट को अपनी इलेक्ट्रिक कार के साथ किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
क्षमता से आगे हो रही टेस्टिंग
चीन की एक इलेक्ट्रिक कार निर्माता डोंगफेंग ने हाल में ही एक वीडियो को जारी किया है। जिसमें वह अपनी कार की टेस्टिंग क्षमताओं से आगे बढ़कर कर रहे हैं। कार की इस टेस्टिंग से लोग काफी हैरान भी हो रहे हैं।
किया क्या काम
निर्माता की ओर से अपनी गाड़ी की टेस्टिंग सड़क की जगह सुरंग में की गई है। सुरंग में गाड़ी को सीधा सड़क पर चलाने की जगह सुरंंग में गाड़ी को उल्टा कर सुरंग की छत पर चलाया गया है।
मर्सिडीज का स्टंट दोहराया
डोंगफेंग ने इस तरह का कारनामा कर मर्सिडीज बेंज के उस स्टंट को दोहराया है, जिसमें फॉर्मूला वन के ड्राइवर माइकल शूमाकर ने सुरंग में वाहन को उल्टा चलाया था।
किस गाड़ी से किया कारनामा
डोंगफेंग ने इस कारनामे को अपनी वोयाह पैशन एस कार से किया है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है जिसमें वजन को कम किए बिना ही 16 डिग्री के स्टेयरिंग कोण को बनाए रखते हुए करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सुरंग में गाड़ी को उल्टा चलाने में कामयाबी हासिल की है।
क्या है खासियत
डोंगफेंग की यह कार ड्यूल मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइव के साथ आती है। जिससे इसे 637 हॉर्स पावर और 765 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 98 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है जिससे इसे 700 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें Huawei की ओर से Adas को भी ऑफर किया जाता है। यह गाड़ी 4.5 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
