विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chevrolet का सबसे अनोखा फैसला; चीन के बाज़ार से रिटेल बिक्री पूरी तरह बंद, फिर भी बनती रहेंगी कारें?

Published: Thu, 13 Aug 2026 11:59 AM (IST)

शेवरलेट की ओर से दुनिया के कई देशों में कारों क‍ी बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता शेवरले की ओर से दुनिया के कई देशों में कारों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी कारों की बिक्री चीन में पूरी तरह से बंद की जा सकती है। लेकिन निर्माता चीन में अपनी कारों का उत्‍पादन जारी रख सकती है। ऐसा किस कारण से किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

बंद होगी बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में शेवरले की ओर से अपनी कारों की बिक्री को बंद किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीएम ने भी इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में जीएम की ओर से जानकारी दी गई है कि शेवरले चीन में बिक्री को बंद करेगी। लेकिन चीन में उत्‍पादन को जारी रखा जाएगा।

क्‍यों बंद हुई बिक्री

शेवरले ने चीन में बिक्री को बंद करने का फैसला इसलिए लिया क्‍योंकि चीन में उनकी कारों की मांग लगातार कम हो रही थी। 2025 में वार्षिक बिक्री नौ हजार यूनिट्स से भी कम हो गई थी।

क्‍यों होगा उत्‍पादन

जानकारी के मुताबिक चीन में निर्माता की ओर से उत्‍पादन को इसलिए जारी रखा जाएगा क्‍योंकि वहां से कारों का एक्‍सपोर्ट किया जाएगा। चीन में बनाई गई कारों को खाड़ी देशों के साथ ही अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मैक्‍सिको जैसे देशों में निर्यात किया जाएगा।

कितना हुआ निर्यात

रिपोर्ट्स के मुताबिक शेवरले ने चीन से इस साल की पहली छमाही के दौरान 6930 यूनिट्स का निर्यात किया है। आंकड़ों के मुताबिक यह बीते साल के मुकाबले 6.9 फीसदी ज्‍यादा है।

जारी रहेगी सर्विस

जीएम ने जानकारी दी है कि वह चीन में बिक्री को तो बंद कर रही है लेकिन आफ्टर सेल सर्विस को जारी रखा जाएगा। जीएम ने वाहन मालिकों को आश्‍वासन दिया है कि डीलर नेटवर्क जारी रहेगा और पार्ट्स की आपूर्ति के साथ ही रख रखाव की सेवा पर कोई असर नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?