विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bugatti ने पेश की अपनी पहली हाइब्रिड कार, 2 सेकंड में पकड़ती है 96 की स्पीड, जानें कीमत

Published: Fri, 21 Jun 2024 03:00 PM (IST)

Bugatti First Hybrid Car कार निर्माता कंपनी बुगाटी ने अपनी पहली हाइब्रिड कार को पेश कर दिया है। यह कार ...और पढ़ें

Bugatti ने अपनी पहली हाइब्रिड कार को पेश किया।
Bugatti ने अपनी पहली हाइब्रिड कार को पेश किया।

HighLights

  1. Bugatti Tourbillon में 1,000hp का इंजन लगाया गया है।
  2. इस कार में 3 इलेक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सुपर कार बनाने वाली कंपनी बुगाटी ने अपनी पहली हाइब्रिड कार को पेश की है। इस कार की टॉप स्पीड करीब 445 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि इस कार की अभी टेस्टिंग चल रही है। इस कार की डिलीवरी कंपनी 2026 से शुरू करेगी। आइए जानते हैं कि यह कार किन फीचर्स से लैस है।

कार का इंजन है दमदार

बुगाटी टूरबिलन में 8.3-लीटर का इंजन लगाया गया है। इसमें 1 हजार हॉर्सपावर का इंजन है। आपको बता दें कि पोर्श और क्रोएशियाई कंपनी रिमेक के मालिकाना हक वाली कंपनी ने कहा कि इस कार में लगी इलेक्ट्रिक बैटरी की कैपेसिटी सिर्फ 60 किलोमीटर है यानी यह गाड़ी सिंगल चार्ज में सिर्फ 60 किलोमीटर का रेंज देगी।

यह भी पढ़ें- Ducati Multistrada V4 RS इंडियन वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद

कार में लगाए गए हैं 3 इलेक्ट्रिक मोटर

बुगाटी टूरबिलॉन इस कंपनी की पहली हाइब्रिड कार है। इसे V16 इंजन को 25 kWh की बैटरी और 3 इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी दावा करती है कि यह कार महज 1.99 सेकंड में 0 से 96 KMPH की स्पीड पकड़ लेती है।

कार का डिजाइन है शानदार

इस कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को स्विस घड़ी के निर्माताओं की मदद से डिजाइन किया गया है। इस गाड़ी के क्लस्टर को 600 से ज्यादा भागों में बनाया गया है, जिसमें टाइटेनियम के साथ नीलमणि और रूबी जैसे स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंटीरियर भी काफी शानदार है, इसे रेट्रो डिजाइन में पेश किया गया है। इस कार में डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, लेकिन कार को इसके बिना भी ड्राइव भी किया जा सकता है।

इस बुगाटी कार की कीमत

इस कार की कीमत की बात करें तो बुगाटी टूरबिलॉन शुरुआती कीमत 34 करोड़ रुपये रहने वाली है। इस कार को लाने से पहले एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया था कि जल्द ही कंपनी अपना एक इलेक्ट्रिक मॉडल जा सकती है। इतना ही नहीं हाल ही में कंपनी के मालिक मेट रिमाक ने कहा था कि बुगाटी के कस्टमर्स बेहद अमीर लो हैं, जो इलेक्ट्रिक सुपरकारों के खिलाफ थे।

यह भी पढ़ें- Renault लाने वाली है नई Duster, जानिए क्या कुछ होगा खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।