Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BMW XM Label Red हुई पेश, xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 02:09 PM (IST)

    BMW XM Label Red भारतीय बाजार में पहले से ही पेश की गई एक्सएम हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी का हॉट वर्जन BMW XM Label Red है। आपको बता दें ये कार BMW की मशहूर xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    BMW XM Label Red हुई पेश, xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW XM Label Red, पहले से ही पेश की गई एक्सएम हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी का हॉट वर्जन है, जिसने आखिरकार अपनी शुरुआत की है। बीएमडब्ल्यू एक्सएम लेबल रेड अब तक की सबसे शक्तिशाली रोड-गोइंग कार है। जबकि एक्सएम  ने पहले से ही प्रदर्शित कर दिया था। आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी चीन में ऑटो शंघाई 2023 में अपनी सार्वजनिक शुरुआत करने के लिए तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW XM Label Red

    BMW XM 644 एचपी पीक पावर और 800 एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है, लेकिन एक्सएम लेबल रेड 738 hp पीक पावर और 1,000 हजार का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। बीएमडब्ल्यू एक्सएम लेबल रेड को एक नए विकसित 4.4-लीटर वी8 ट्विन-टर्बो इंजन से पावर मिलता है। जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इस कार में BMW का मशहूर xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी है।

    BMW XM Label Red इंजन

    इसका आंतरिक दहन इंजन अकेले 577 hp की पीक पावर और 750 Nm का अधिकतम टॉर्क, 94 hp और 100 Nm स्टैंडर्ड XM से अधिक की पावर जनरेट करता है। दूसरी ओर इलेक्ट्रिक मोटर 194 hp की पीक पावर और 279 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।  जो XM के समान है। एक्सएम लेबल रेड का हाइब्रिड पावरट्रेन अपने नियमित वेरिएंट की तुलना में काफी अधिक पावर और टॉर्क जनरेट करता है।

    BMW XM Label Red स्पीड

    इस कार का लुक काफी शानदार है, बीएमडब्ल्यू का दावा है कि कार सैंड मोड के साथ आती है। बीएमडब्ल्यू का यह भी दावा है कि एक्सएम लेबल रेड केवल 37 सेकंड में स्थिर स्थिति से 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके अलावा, यह 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से पहुंच सकती है।