BMW ने शुरू किया न्यू जनरेशन X5 का प्रोडक्शन, जानें किस गाड़ी से मिलेगी चुनौती
BMW X5 की दुनियाभर में अब तक 2.2 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं। अब कंपनी ने अमेरिका में X5 की नई जनरेशन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW ने पिछले महीने नई X5 एसयूवी पेश की थी। अब इसकी 4th जनरेशन आने वाली है। BMW X5 की दुनियाभर में अब तक 2.2 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं। अब कंपनी ने अमेरिका में X5 की नई जनरेशन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
ऑल न्यू BMW X5 कंपनी के स्पार्टनबर्ग प्लांट में बनने वाला दसवां X मॉडल होगा। इसी प्लांट में BMW X3 और BMW X6 भी बनाती है। कंपनी इस प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर 4.5 लाख यूनिट्स सालाना करने की योजना बना रही है।
न्यू जनरेशन BMW X5 कंपनी के CLAR प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसके लुक की बात करें तो इसमें सिंगल-पीस सराउंड के साथ बड़ी BMW किडनी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट और हेडलाइट्स के अदंर ब्लू X शेप्ड इलेमेंट दिया जाएगा। इसके अलावा साइड में इसके शोल्डर के पास से एक लाइन दी जाएगी जो रियर लाइट्स तक जाती है। रियर डिजाइन की बात करें तो इसमें 3-डी एलईडी टेक्नोलॉजी वाली लाइट्स दी गई है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 18 इंच लाइट अलॉय व्हील, xLine ट्रिम में 19 इंच के अलॉय व्हील और M Sport मॉडल में ट्वीन-स्पोक वाले लाइट अलॉय व्हील दिए जाएंगे।
नई BMW X5 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ आएगी। इसमें 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इन लाइन 6 सिलेंडर इंजन है जो 335 bhp का पावर और 447 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 4.4 लीटर V8 इंजन होगा जो 456 bhp की पावर और 650 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें BMW xDrive इंटेलीजेंट ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम वाला 8-स्पीड स्टेपट्रोनिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
वोल्वो XC90 से होगा मुकाबला
XC90 प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में 2.0 लीटर के सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर में उपलब्ध है। यह 407bhp का पावर और 640nm का टार्क देती है 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार के यह SUV सिर्फ 5.6 सेकंड्स लेती है। हाल ही में कंपनी ने XC90 एसयूवी का पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट T8 Inscription लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 96.65 लाख रुपये रखी गई है।