Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रहे BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO रुद्रतेज सिंह, डालें उनके 25 वर्षों के कार्यकाल पर एक नजर

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 21 Apr 2020 09:03 AM (IST)

    BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रूद्रतेज सिंह की आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया है।

    Hero Image
    नहीं रहे BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO रुद्रतेज सिंह, डालें उनके 25 वर्षों के कार्यकाल पर एक नजर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रूद्रतेज सिंह (46) का 20 अप्रैल, 2020 को दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया है। कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहे ऑटो सेक्टर के लिए यह बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यह इस महीने कंपनी में एक हाई-रैंकिंग कार्यकारी का दूसरा असामयिक निधन है। 7 अप्रैल को BMW ग्रुप इंडिया के सेल्स डायरेक्टर मिहिर दयाल (40) का कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया था। फिलहाल BMW ग्रुप इंडिया के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Arlindo Teixeira को अंतरिम में प्रेसिडेंट (अधिनियम) के रूप में नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें रुद्रतेज सिंह 'रूडी' ने साल 2019 में पहली अगस्त से BMW ग्रुप इंडिया का कार्यकाल संभालना शुरू किया था। इससे पहले सिंह Royal Enfield में प्रेसिडेंट पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2015 में रूद्रतेज सिंह को रॉयल एनफील्ड में बतौर प्रेसिडेंट पद पर नियुक्त किया गया था। रूडी के पास करीब 25 वर्षों का अनुभव था और वे मोटर वाहन और गैर-मोटर वाहन दोनों उद्योगों में कई नेतृत्व पदों पर थे। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आने से पहले रूडी के पास 16 वर्षों का अनुभव रहा है। रूडी 1998 में वेस्ट यूपी जोन के एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में यूनिलीवर में शामिल हुए थे, जहां से वह अक्टूबर 2012 में दक्षिण एशिया क्षेत्र के वाइस प्रेसिडेंट बने। यूनिलीवर में शामिल होने से पहले, सिंह ने दो साल के लिए डाबर इंडिया लिमिटेड में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में भी काम किया है।

    Royal Enfield में आने से पहले रूडी सिंगापुर में यूनीलिवर के साथ थे। सिंह को रॉयल एनफील्ड मेें सिंह को कंपनी का कॉमर्शियल बिजनेस भारतीय और ग्लोबल बाजार में बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ग्लोबल सेल्स, ऑफर सेल्स, ब्रैर्डिंग और मार्केटिंग, नए प्रोडक्ट की रणनीति बनाना और बिजनेस के नए अवसरों को जेनरेट करना रुद्रतेज सिंह की जिम्मेदारियों में से एक थे।

    रुद्रतेज सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैडुएशन की थी और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबद से मार्केटिंग और फाइनेंस में MBA की डिग्री हासिल की थी।

    रूद्रतेेज सिंह लॉकडाउन के दौरान परिवार वालों के साथ वक्त गुजार रहे थे और साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन दिनों खाना बनाते हुए नजर आते थे। रूडी को गोल्फ खेलने के अलावा मोटरसाइकिल राइड करना भी काफी पसंद था। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में रूडी एक मिलनसार लीडर के तौर पर ही नहीं बल्कि हर किसी से काफी आनंदित व्यवहार के साथ बात करते थे।