Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-एन का क्या होगा नाम? ट्विटर पर पड़ रही वोटिंग

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 09:17 AM (IST)

    हाल ही में आनंद महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन खरीदा है। स्कॉर्पियो का क्या नाम रखा जाएं इसके लिए आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगा है। अब आनंद महिंद्रा ने दो नामों को सेलेक्ट कर लिया है।

    Hero Image
    2 दिन में फाइनल हो जाएगा आनंद महिंद्रा की नई गाड़ी का नाम

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आनंद महिंद्रा हमेशा से अपनी गाड़ियों से ही चलते हैं, भले ही अरबों के मालिक हैं लेकिन इनको अपनी गाड़ी पर सबसे अधिक भरोसा है। एक आम इंसान की तरह आनंद महिंद्रा ने भी स्कॉर्पियो-एन को खरीद लिया है। अब आनंद महिंद्रा इस नई गाड़ी का नामकरण करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया है, जहां उनके फैंस ढेरों नाम सजेस्ट किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस द्वारा दिए गए सुझावों में से आनंद महिंद्रा ने 2 नाम (भीम और बिच्छू) को सेलेक्ट कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों नामों पर ताबड़तोड़ वोटिंग चल रही है। आइये जानते हैं कौन सा नाम जीत की ओर बढ़ रहा है।

    ट्विटर पर हो रहा ऑनलाइन पोल

    आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर दो नामों को सेलेक्ट करके पोल जारी किया है। उन्होंने आज अपने ट्वीट में लिखा कि सबसे पहले सभी का धन्यवाद, अब मेरे पास ढ़ेर सारे नाम आ चुके हैं। इनमें से दो नामों को मैने सेलेक्ट किया है। अब इन दोनों में से एक को फाइनल के लिए यहां पोल दिया जा रहा है। आप लोगों की हेल्प की जरूरत है।

    इस नाम पर पड़ रहे हैं सबसे अधिक वोट

    आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर भीम और बिच्छू के नाम की पोल जारी किया है, जिसपर मात्र 3 घंटे में लगभग 27 हजार वोट मिल चुके हैं। तीन घंटे के हिसाब से भीम को सबसे अधिक वोट मिले हैं। भीम को 26,500 लोगों में से 75 फीसद लोगों ने वोट दिया है, बाकि 25 फीसद लोग ने बिच्छू को चुना है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस वोटिंग को अभी 2 दिनों के लिए फिक्स किया गया है, जिसके बाद आनंद महिंद्रा अपने गाड़ी का नामकरण करेंगे। 

    ये भी पढ़ें

    दिवाली तक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? ये हैं देश सबसे बेस्ट E-scooter की लिस्ट

    चप्पल पहनकर बाइक चलाने की आदत? पुलिस काट रही भारी भरकम चालान