Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Mobility 2025: Maruti, Tata और Hyundai पेश करेंगी इलेक्ट्रिक Cars, यहां देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 06:00 AM (IST)

    Bharat Mobility Global Expo 2025 में कई ऑटोमेकर अपनी गाड़ियों की पेशकश करने वाली है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Maruti Tata और Hyundai अपनी कौन-सी इलेक्ट्रिक कार पेश करेंगी। वहीं बता रहे हैं कि Auto Expo 2025 में पेश होने वाली ये इलेक्ट्रिक कार कैसी रहने वाली है। यहां देखिए लिस्ट।

    Hero Image
    Bharat Mobility 2025 में पेश होने वाली इलेक्ट्रिक कार।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सबसे बड़ा ऑटोमोटिव इवेंट होने जा रहा है, जो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में होने वाला है। इसे ऑटो एक्सपो 2025 के नाम से भी जाना जाता है। यह 17 जनवरी 2025 से लेकर 22 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा। इसमें कई कंपनियां भारतीय बाजार के लिए अपनी नई पेशकशों का अनावरण और लॉन्च करेंगी। भारत तीन बड़ी कार निर्माता Maruti, Tata और Hyundai अपनी इलेक्ट्रिक कार को दिखाएंगी। आइए जानते हैं कि यह कंपनियां Bharat Mobility Global Expo 2025 में कौन सी गाड़ियां पेश करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti e Vitara

    एक्सपेक्टेड कीमत - 21 लाख रुपये

    भारत मोबिलिटी 2025 में मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara को पेश करने वाली है। ऑटो मेकर ने अभी तक इसके कई टीजर जारी भी कर चुकी है। वहीं, इसे ग्लोबल लेवल पर पहले ही पेश किया जा चुका है। ई-विटारा में आराम और सुविधा देने वाले कई फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। e Vitara को भारतीय बाजार में दो बैटरी पैक 49 kWh और 61 kWh ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। जिसको लेकर उम्मीद है कि यह 500 किमी से ज्यादा का रेंज देगी।

    Hyundai Creta Electric

    एक्सपेक्टेड कीमत - 18 लाख रुपये

    हुंडई ने हाल ही में अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक को पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के केबिन और इसके पावरट्रेन की जानकारी को भी बताया है। Creta Electric के देखने पर इसका डिजाइन आपको ICE वर्जन जैसा लग सकता है। इसे भी मारुति ई-विटारा की तरह ही दो बैटरी पैक 42 kWh और 51.4 kWh का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इसमें लगी बैटरी फुल चार्ज करने के बाद क्रमश: 390 किमी और 473 किमी तक की रेंज मिलेगी।

    Tata Sierra EV

    एक्सपेक्टेड कीमत - 20 लाख रुपये

    टाटा सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को तीसरी बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के रूप और 2023 में एक डेवलप मॉडल के रूप में पेश किया गया था। टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में 60-80 kWh दो बैटरी पैक देखने के लिए मिलेंगे, जो फुल चार्ज होने के बाद 500 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकते हैं।

    Tata Harrier EV

    एक्सपेक्टेड कीमत - 25 लाख रुपये

    Tata Sierra EV की तरह ही Harrier EV भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में तीसरी बार पेश होगी। इसे 2023 में एक कॉन्सेप्ट के रूप में और 2024 में डेवलप मॉडल के रूप में पेश किया गया था। इसके टेस्टिंग मॉडल को कई बार भारत के सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे पता चला था कि इसका डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहने वाला है। इसमें ICE वर्जन जैसे ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि यह 500 किमी से ज्यादा की रेंज के साथ आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- एक्‍सपो में लॉन्‍च होने को तैयार ये 10 कारें, Maruti से लेकर Tata तक हैं शामिल