Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 Electric Scooter ने बनाया मार्केट में दबदबा, OLA के बाद अब इस ई-स्कूटर की बढ़ रही डिमांड

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 01:55 PM (IST)

    इस समय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहन की कंपनियां लीड कर रही है। यहां पर एक से बढ़कर एक दमदार स्कूटर मौजूद है। पिछले महीने ओला ने मार्केट में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल की है।इसमें Ola S1 Pro Ola S1 और Ola S1 Air की सेल की है।महीने दर महीने कंपनी ने 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।कंपनी ने कुल 22284 यूनिट्स की सेल की है।

    Hero Image
    सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल करने वाली कंपनियां

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। महीने दर महीने ब्रिकी में बढ़ोतरी भी हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अक्टूबर 2023 मे 71,604 इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल हुए हैं। इस समय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहन की कंपनियां लीड कर रही है। यहां पर एक से बढ़कर एक दमदार स्कूटर मौजूद है। आज हम आप उनकी लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इनकी कितनी यूनिट्स सेल हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ola

    पिछले महीने ओला ने मार्केट में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल की है। वाहन निर्माता कंपनी ने देश में तीन ई-स्कूटर मॉडल की सेल करती है, इसमें Ola S1 Pro, Ola S1 और Ola S1 Air की सेल की है। कंपनी ने कुल 22,284 यूनिट्स की सेल की है। जबकि सितंबर 2023 में कंपनी ने 18,691 यूनिट्स की सेल की थी। देखा जाएं तो महीने दर महीने कंपनी ने 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

    Tvs Iqube

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस है। ये कंपनी कई समय से भारतीय बाजार में ईवी स्कूटर की सेल की है। अक्टूबर 2023 में TVS ने iQube की 15,603 यूनिट्स की सेल की, जबकि सितंबर 2023 में कंपनी ने 15,584 यूनिट्स की सेल की थी। इसमें कुल 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    Bajaj

    भारतीय बाजार में चेतक सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। बजाज की ओर से ये एकमात्र फुल -इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी ने इस स्कूटर की कुल  8,430 यूनिट्स की सेल की है। जिसमें 18.7 प्रतिशत की महीने दर महीने की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सितंबर 2023 में चेतक की 7,097 यूनिट्स की सेल की है।

    Ather

    ये एक सफल ईवी स्टार्टअप कंपनी में से एक है। एथर ने पिछले महीने कुल 8,027 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल की है। ये काफी कम समय में ही लोगों के दिलो पर रीज करने लगी। इस कंपनी ने सितंबर 2023 में 7,151 यूनिट्स बेचकर 12.2 प्रतिशत की महीने -दर महीने की बढ़ोतरी की है।

    Ampere

    अक्टूबर 2023 में सबसे अधिक ईवी की सेल इस कंपनी ने भी की है। कंपनी ने पिछले महीने  4,019 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सेल की है। वहीं इसकी तुलना सितंबर से करें तो कंपनी ने कुल 3,612 यूनिट्स की सेल की थी। अक्टूबर में ब्रिकी कुल 11.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें-

    Maruti की ये कार लुक से लेकर फीचर्स में है दमदार, सिर्फ 10 सेकेंड में पकड़ लेती है 100KMPH की रफ्तार