Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Best Selling Car: सितंबर में सबसे ज्यादा बिकीं ये गाड़ियां, मारुति और टाटा की इन कारों का जलवा रहा बरकरार

    Best Selling Cars इंडियन मार्केट में टाटा भी सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की नेक्सन इस समय काफी बिक रही है। कंपनी ने इस कार की कुल 15325 यूनिट्स सेल हुई है।भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक वैगनआर है। इस कार की कुल 16250 यूनिट्स की सेल की थी।

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 19 Oct 2023 03:43 PM (IST)
    Hero Image
    सितंबर में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पिछले महीने जमकर लोगों ने खरीदारी की है। इसका साफ सितंबर की सेल्स रिपोर्ट में देखा जा सकता है। आपको बता दें, मार्केट में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है।  आज हम आपके लिए सितंबर में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं किन कार की कितनी यूनिट्स सेल हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baleno

    मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। इस कार की कुल 18,417 यूनिट्स सेल हुई है। लेकिन ब्रिकी में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। सिंतबर 2022 में कंपनी ने इसकी कुल 19,369 यूनिट्स सेल की थी। इस कार की कीमत 6.61 लाख रुपये है।

    Maruti Wagon R

    भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक वैगनआर है। आपको ये कार हर गली में दिख जाएगी। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार की कुल 16,250  यूनिट्स की सेल की थी। लेकिन ब्रिकी में पिछले साल के इसी महीने से तुलना करें तो गिरावट हुई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में इस कार की कुल 20,078 यूनिट्स सेल की थी।

    Tata Nexon

    इंडियन मार्केट में टाटा भी सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की नेक्सन इस समय काफी बिक रही है। कंपनी ने इस कार की कुल 15,325 यूनिट्स सेल की है। इस कार की तुलना सालाना आधार पर करें तो बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में इस कार की कुल 14,518 यूनिट्स  की सेल की थी।  

    Brezza

    मारुति ब्रेजा के लुक के कारण इसे पसंद किया जाता है। कंपनी ने इस कार की कुल 15,001 यूनिट्स सेल की है। जो पिछले साल इसी महीने 15,445 यूनिट्स की सेल की थी। जो इस साल की तुलना में 3 प्रतिशत ब्रिकी कम है।

    Maruti Swift

    हमारी लिस्ट में आखिरी नंबर पर मारुति Swift रही। कंपनी ने दिसंबर 2023 में इस कार की कुल 14,703 यूनिट्स सेल की थी। इसकी ब्रिकी की तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने कुल 11,988 यूनिट्स की सेल की थी। आंकड़ों को देखकर ब्रिकी में कुल 23 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है।

    यह भी पढ़ें-

    Tata Motors की नई कारों में मिलेगा बिल्ट-इन Alexa, वॉइस कमांड से एक्सेस कर पाएंगे काम के फीचर्स