Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EICMA 2022 ट्रेड फेयर में पेश हुई Benelli TRK 502 बाइक, जानिए इस ऑफ-रोड बाइक की खासियत

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 05:25 PM (IST)

    दोपहिया वाहन निर्माण करने वाली कंपनी बनेली ने आज EICMA में लंबे समय से प्रतीक्षित बाइक बनेली टीआके 502 को पेश कर दिया है। कंपनी इस ऑफ-रोड बाइक को साल 2023 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

    Hero Image
    EICMA 2022 ट्रेड फेयर में पेश हुई Benelli TRK 502 बाइक

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑफ-रोड बाइक लवर्स के इंतजार आज आखिरकार खत्म हो गया है। इटली की दोपहिया वाहन निर्माण करने वाली कंपनी बनेली ने आज EICMA में लंबे समय से प्रतीक्षित बाइक बनेली टीआके 502 को पेश कर दिया है। कंपनी इस ऑफ-रोड बाइक को साल 2023 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इसको किस तारीख को लॉन्च करेगी। आइये जानते हैं इस बाइक की खासियतों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Benelli TRK 502 range कलर ऑप्शन

    कंपनी ने इस बाइक को काफी नए अपडेट के साथ पेश किया गया है। आपको बता दे TRK 502X व्हाइट, ब्लू, येलो और एन्थ्रेसाइट ग्रे कलर शेड्स में उपलब्ध है। वहीं दूसरे ओर, टीआरके 502, व्हाइट, ब्लू, ग्लॉसी फॉरेस्ट ग्रीन और एन्थ्रेसाइट ग्रे रंगों में इसे पेश किया जाएगा। नए कलर के आलावा इस बाइक को अपडेटेड बॉडी ग्राफिक्स भी मिलते हैं।

    New Benelli TRK 502 range इंजन

    वहीं बेनेली ने अपने रियर-व्यू मिरर के डिजाइन को भी बदल दिया है। इसके अलावा इसमें नए हैंड ग्रिप्स और ब्लैक-आउट हैंडगार्ड, ब्रेक और क्लच लीवर और फुटपेग भी मिलता है। बेनेली टीआरके 502 और टीआरके 502X अभी भी 500cc, इन-लाइन टू-सिलेंडर, DOHC, लिक्विड-कूल्ड, 8-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन द्वारा इसे संचालित किया जाता है।

    New Benelli TRK 502 range ब्रेकिग सिस्टम

    भारत-स्पेक बेनेली टीआरके 502 और टीआरके 502एक्स 8,500 आरपीएम पर 46.8 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 46 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। जिसे 6 स्पीड के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग के तौर पर  बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में ट्विन डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क यूनिट को सपोर्ट करता है।

    ये भी पढे़ं- 

    Hybrid पावरट्रेन में आ सकती है आपकी फेवरेट Swift और Dzire कार

    Upcoming SUV / MPV : भारतीय बाजार में महिंद्रा से लेकर टोयोटा लेकर आने वाली हैं अपनी दमदार एसयूवी और एमपीवी

    comedy show banner
    comedy show banner