विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bajaj Auto जल्द ही CNG फ्यूल ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है 100 सीसी बाइक, जानिए डिटेल्स

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Mon, 18 Sep 2023 07:57 PM (IST)

Bajaj Auto सीएनजी ईंधन द्वारा संचालित एक नई 100 सीसी मोटरसाइकिल भी पेश की जाएगी क्योंकि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला ...और पढ़ें

Bajaj Auto भारतीय बाजार में CNG फ्यूल ऑप्शन के साथ बाइक पेश कर सकती है।
Bajaj Auto भारतीय बाजार में CNG फ्यूल ऑप्शन के साथ बाइक पेश कर सकती है।

HighLights

  1. आगामी सीएनजी मोटरसाइकिल मौजूदा नेमप्लेट का उपयोग कर सकती है।
  2. Bajaj अपनी चेतक रेंज के विस्तार पर भी काम कर रही है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की पॉपुलर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto भारत में अपनी सहयोगी कंपनी Triumph और KTM के साथ हायइर कैपेसिटी सेगमेंट के साथ अपने घरेलू पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। बीते कुछ वर्षों में कंपनी ने P150, N160, N250 और F250 जैसे नए मॉडल पेश किए हैं।

इसके साथ ही कंपनी निकट भविष्य में कई नए प्रोडक्ट पेश करने के लिए तैयार है। हाल ही में एक बातचीत में, बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने पुष्टि की कि पाइपलाइन में और भी नई मोटरसाइकिलें प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में "biggest Pulsar ever" का आगमन होगा।

कंपनी लाएगी सीएनजी बाइक

दिलचस्प बात ये है कि सीएनजी ईंधन द्वारा संचालित एक नई 100 सीसी मोटरसाइकिल भी पेश की जाएगी, क्योंकि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीएनजी वाहनों पर जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है। 125 सीसी से 200 सीसी सेगमेंट में बजाज की बाजार हिस्सेदारी हाल के दिनों में तेजी से बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है और यह ब्रांड के लिए मुख्य फोकस बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Yamaha अपनी FZ मोटरसाइकिल और 125 Fi स्कूटर सीरीज पर दे रही है तगड़ी छूट, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

राजीव बजाज ने केवल सीएनजी मोटरसाइकिल की संभावना का संकेत दिया है। इसको लेकर कोई डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी हो रहा काम

इस नई मोटरसाइकिलों की मेजबानी के अलावा, बजाज चेतक रेंज के विस्तार पर भी काम कर रहा है, क्योंकि त्योहारी सीजन के बाद नए इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। बजाज को इस त्योहारी सीजन में चेतक की 10,000 यूनिट तैयार करने की उम्मीद है।

इस वित्तीय वर्ष के अंत तक, बजाज चेतक का उत्पादन हर महीने 15,000 से 20,000 यूनिट तक बढ़ा दिया जाएगा। आगामी सीएनजी मोटरसाइकिल मौजूदा नेमप्लेट का उपयोग कर सकती है या इसमें बजाज द्वारा हाल ही में ट्रेडमार्क किए गए कई नामों में से एक हो सकता है।