Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में पहली बार नजर आया बजाज क्यूट क्वॉड्रिसाइकल का सीएनजी वेरिएंट, देखिये लुक

    By Pramod KumarEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jun 2018 11:15 AM (IST)

    हाल ही में इसके सीएनजी मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दिख रहा क्यूट क्वॉड्रिसाइकल का सीएनजी वर्जन रेगुलर क्यूट जैसा ही है।

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय बाजार में क्वॉड्रिसाइकल्स की बिक्री को मंजूरी दी है। इसके बाद बजाज क्यूट क्वॉड्रिसाइकल का भारतीय सड़कों पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। इसे यहां कमर्शियल व्हीकल के तौर पर बेचा जाएगा। इससे पहले इसे ग्लोबल मार्केट में एक्सपोर्ट किया जा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बजाज क्यूट क्वॉड्रिसाइकल को इस साल के अंत तक घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इसके सीएनजी मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दिख रहा क्यूट क्वॉड्रिसाइकल का सीएनजी वर्जन रेगुलर क्यूट जैसा ही है। इसके सीएनजी वर्जन का बॉडी पेंट ग्रीन है और इसे रेगुलर वर्जन से अलग दिखाने के लिए इस पर सीएनजी स्टिकर दिया गया है। इसमें 216 CC लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 13.5 bhp का पावर और 20.6 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसका एलपीजी वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में भी है।

    क्यूज के सीएनजी वर्जन की टैंक कैपेसिटी के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि इसका पेट्रोल इंजन भी सीएनजी वर्जन की तरह 13.5 bhp का पावर और 20.6 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

    इस क्वॉड्रिसाइकल को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह थ्री-व्हीलर ऑटो रिक्शों को रिप्लेस कर सकती है। चार सीटर यह गाड़ी चारों तरफ से बंद है। इस वजह से यह ऑटो रिक्शा से ज्यादा सेफ है। यह 1.5 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च की जा सकती है।