Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    122 साल में 11 बार बदला है Audi का लोगो, हर बार होती है कोई खास वजह, अब आया नया 2D बैज

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 08:00 PM (IST)

    audi Logo 2022 वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी कारों के लिए नए लोगो को पेश कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले कितनी बार इसे बदला जा चुका है और इसके पीछे क्या कारण है? चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Audi Car New Logo History, Meaning and Its Journey

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Audi New Logo: सुपर लग्जरी कार निर्माता ऑडी के छल्लों वाले लोगो के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दूर से आते कार को भी इस लोगो की वहज से पहचाना जा सकता है। वर्तमान में ऑडी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं, जिससे इसे डिजिटल रूप मिला है। ऑडी ने अपनी कारों में इस्तेमाल के लिए नया 2डी बैज पेश किया है, जो पहले से शार्प और नए एज के साथ आया है। कार निर्माता के मुताबिक, इसे 2016 से प्लान किया जा रहा है और अब जाकर पेश किया जा सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर क्या आप जानते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब ऑडी के लोगो में बदलाव हुआ है। इससे पहले कुल 11 बार इस लोगो को बदला जा चुका है। तो चलिए जानते हैं कि इससे पहले कब-कब ऑडी लोगो को बदल गया और इनकी क्या वजह थी।

    प्री-लॉन्च लोगो (1909)

    ऑडी ब्रांड की शुरुआत 16 जुलाई, 1909 से हुई थी। इस समय ऑडी किसी चार रिंग में न आकर अपने नाम के लोगो के साथ आती थी। असल में यह ऑडी के संस्थापक का उपनाम है, जिसका अर्थ है "सुनो।"

    1909 – 1910

    ऑडी नाम का लोगो इसकी कारों के प्री-लॉन्च के समय इस्तेमाल किया गया था, लेकिन जब असल में कारों की लॉन्चिंग की गई तो इसमें एक नया लोगो देखने को मिला। यह काले और सफेद रंगों में डिजाइन किया लोगो था, जिसमें काला त्रिकोण बना था और इसके अंदर कंपनी का नाम दिया गया था। इसके ऊपर नंबर वन जैसा प्रतीक था, जिसका मतलब था कि ऑडी कारें बाजार में सबसे आगे हैं।

    1910 – 1932

    इस समय बदल गया ऑडी लोगो पहले से काफी मिलता-जुलता था, बस इसके त्रिकोण में लिखे गए कंपनी के नाम के फॉन्ट को बदल दिया गया, ताकि इसे आसानी से समझा जा सके।

    1932 – 1949

    1932 से ऑडी कारों में चार रिंग वाले लोगो को शामिल किया गया। इसके पीछे का कारण था ऑडी का तीन कंपनियों के साथ मर्जर होना। ऐसे में ये कार रिंग साथ में आए चार कंपनियों-हॉर्च, वांडरर, डीकेडब्ल्यू और ऑडी के प्रतीक के रूप में थे।

    1949 – 1969

    इस दौरान ऑडी लोगो के चार रिंग के बीच में 'ऑटो यूनियन' शब्द को जोड़ा गया। यह लोगो इन कंपनियों की एकता और संघ की जबरदस्त ताकत को भी दिखते थे।

    1969

    1969 में आए लोगो को सिर्फ एक साल तक ही रखा गया। इस साल ऑडी के साथ NSU Motorenwerke AG ने साझेदारी की और चार रिंग वाले लोगो की बड़ा काला आयत वाला लोगो लाया गया। उस पर एक सफेद ऑडी एनएसयू लिखा हुआ था।

    1969 – 1978

    इस समय ऑडी फॉक्सवैगन ग्रुप के अंदर आ चुकी थी, जिस कारण एक बार फिर ऑडी का लोगो बदला गया। इसे एक साथ जोड़कर चार अंगूठियों के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें नीले रंग का इस्तेमाल हुआ और ऑडी नाम लोगो से गायब हो गया।

    1978 – 1995

    1978 में ऑडी कार लोगो में जबरदस्त बदलाव हुआ। इसका काला रंग बदलकर लाल हो गया, जिस पर सफेद अक्षर से ऑडी लिखा था। अपने लाल रंग की वजह से यह दूर से ही नजर आ जाता था। साथ ही सफेद और लाल साहस, गतिविधि और ऊर्जा के प्रतीक के रूप में लाया गया।

    1995 – 2009

    1995 में ऑडी लोगो के साथ जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। इसमें पहली बार चांदी के छल्ले दिखाई दिए, जो 3D इफेक्ट के साथ आता है। साथ ही उनके नीचे ऑडी लेटरिंग दिया गया। ऑडी को लाल रंग में ही रखा गया।

    2009 – 2016

    2009 में ऑडी के नाम में बदलाव हुआ और सिल्वर छल्ले के साथ लाल रंग का ऑडी खिसकर बाईं तरह हो गया। इसका साइज भी पहले से छोटा कर दिया था।

    2016- 2022

    2016 में डिजाइनरों ने ऑडी लोगो को काफी सरल बना दिया। इसे काला रंग दिया गया और 3D इफेक्ट को हटा दिया गया। वहीं, रिंग लोगो सिल्वर से काले रंग में आ गया।

    2022

    अभी कुछ दिन पहले ही ऑडी के नए लोगो को पेश किया गया जो कि 2D ग्राफिक्स के साथ आया। इस लोगो के साथ किसी भी क्रोम को नहीं रखा गया है और इसमें हाई-कंट्रास्ट ब्लैक एंड व्हाइट लुक को शामिल किया गया है। यह लोगो को किसी 3D ग्राफिक्स की तरह लुक देता है।

    ये भी देखें-

    Car Care Tips: सर्दियों में CNG भरवाते समय इन बातों का बांध लें गांठ, बच जाएंगे आपके पैसे

    Car Sunroof से बाहर निकले तो जान पर आ सकती है आफत, साथ में कटेगा चालान!