विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल से शुरू हो जाएगी Annual FASTag Pass की सुविधा, जानें 3000 में कैसे कर पाएंगे एक साल तक नेशनल हाईवे पर सफर

Published: Thu, 14 Aug 2025 11:31 AM (IST)

Annual FASTag Pass भारत में कल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर एनुअल फास्‍टैग पास की सुविधा को शुरू ...और पढ़ें

कल से एनुअल फास्‍टैग पास की सुविधा को शुरू किया जाएगा।
कल से एनुअल फास्‍टैग पास की सुविधा को शुरू किया जाएगा।

HighLights

  1. 15 अगस्‍त से शुरू होगी एनुअल पास की सुविधा
  2. फास्‍टैग में तीन हजार रुपये का रिचार्ज किया जाएगा
  3. रिचार्ज के बाद 200 टोल पर नहीं देना होगा टैक्‍स

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने कुछ समय पहले बड़ी घोषणा की थी। जिसमें उन्‍होंने जानकारी दी थी कि देश में जल्‍द ही एनुअल Fastag पास (FASTag annual pass) को शुरू किया जाएगा। अब इस सुविधा को कल से शुरू कर दिया जाएगा। इससे किस तरह के वाहनों को फायदा मिलेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कल से शुरू होगी सुविधा 

देशभर में अब कल से Fastag Annual Pass की सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर इसके जरिए बेहद कम टोल टैक्‍स देकर बचत की जा सकेगी।

केंद्रीय मंत्री ने की थी घोषणा

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि अब देश में Fastag आधारित वार्षिक पास को शुरू (Nitin Gadkari toll plan) किया जाएगा। इस पास को 15 अगस्‍त 2025 से शुरू किया जाएगा, जो एक साल तक के लिए प्रभावी होगा। इस पास के लिए लोगों को तीन हजार रुपये का शुल्‍क (₹3,000 highway travel) देना होगा।

किन वाहनों को मिलेगा पास

इस तरह के पास को गैर व्‍यवसायिक निजी वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। जिसमें कार, वैन, जीप शामिल हैं। इस तरह के पास का उपयोग किसी भी व्‍यवसायिक छोटे वाहन और ट्रक, बस के लिए नहीं किया जा सकेगा।

कहां होगा मान्‍य

Fastag आ‍धारित वार्षिक पास को देश में नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर मान्‍य होगा। हालांकि इसे जारी करने के एक साल या 200 यात्राओं तक ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस पास को राजमार्ग यात्रा एप के साथ ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ ही MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध करवाया जाएगा।

किसे मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की सुविधा को शुरू करने का सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में जाने के लिए नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे का उपयोग करते हैं। मौजूदा व्‍यवस्‍था में लोगों को बार बार फास्‍टैग रिचार्ज करवाना होता है, जिसमें हजारों रुपये का टोल देना पड़ता है। नई व्‍यवस्‍था के लागू होने के बाद सिर्फ तीन हजार रुपये में ही लोगों को एक साल तक बिना रिचार्ज किए ही सफर करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा टोल बूथ पर लगने वाली लाइन भी कम होगी जिससे लोगों के समय की बचत भी हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- FASTag Annual Pass: क्या एक्सप्रेसवे पर काम करेगा NHAI का एनुअल पास, कहां से खरीदना होगा? जानें सबकुछ