Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anand Mahindra Birthday: कस्टमाइज कारों के शौकीन हैं आंनद महिंद्रा, गैराज में खड़ी है 'भीम और ग्रे घोस्ट'

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 01 May 2023 10:43 AM (IST)

    Anand Mahindra Car Collection आनंद महिंद्रा का आज जन्मदिन है। इसलिए आज आपको उनके कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं उनके गैराज में पिछले साल भीम ...और पढ़ें

    Hero Image
    हाल ही में कार कलेक्शन में शामिल हुआ था भीम

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा का आज बर्थडे है। इनका जन्म 1 मई 1955 को हुआ था। आनंद महिंद्रा को अधिक महंगी कारों को शौक नहीं है। लेकिन उन्हें अपनी गाड़ियों को कस्टमाइज करवाने का बड़ा शौक है। इसके अलावा, उन्हें अधिकतकर बाद खुद की कंपनी की गाड़ियों में सफर करते हुए देखा गया है। दिलचस्प बात है कि आनंद महिंद्रा अपनी गाड़ी का नामकरण जरूर करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में कार कलेक्शन में शामिल हुआ था भीम

    पिछले साल महिंद्रा स्कॉर्पियो एक को लॉन्च किया गया था। जहां आनंद महिंद्रा को ये कार इतनी भाई थी की वह इसे अपने कार कलेक्शन लिस्ट में शामिल कर लिए थे। इस गाड़ी को नाम देने के लिए आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पोल भी चलाया था, जहां इसका नाम भीम रखा गया था।

    महिंद्रा एक्सयूवी 300 प्लस

    आनंद महिंद्रा ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए 2015 में एक्सयूवी 300 प्लस खरीदा थी। एक्सयूवी 300 प्लस अपने स्टॉक रूप में काफी ठोस दिखती है, क्योंकि इसमें बॉक्सी डिज़ाइन की पेशकश की जाती है। आनंद महिंद्रा ने इसका नाम ग्रे घोस्ट रखा है। वहीं उनके पास एक्सयूवी 300 भी थी, जिसका नाम ग्रीन मॉन्स्टर रखा गया था।

    महिंद्रा बोलेरो

    बोलेरो इनवेडर बेहद लोकप्रिय गाड़ी है। यह शॉर्ट-व्हीलबेस, 3-डोर वर्जन है, जिसे MUV के स्पोर्टी अवतार के रूप में लॉन्च किया गया था। महिंद्रा अपने यंग ऐज में बोलेरो इनवेडर से घूमा करते थे। हालांकि, अब उन्हें इस गाड़ी में नहीं देखा जाता है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    आनंद महिंद्रा के पास लंबे समय तक स्कॉर्पियो के मालिक रहे है। Mahindra Scorpio अपनी मज़बूत बॉडी और काबिल 4X4 सिस्टम के लिए जानी जाती है। आनंद महिंद्रा के पास कार का एक पुराना संस्करण है। उनको कई बार इस गाड़ी में देखा गया है। इस गाड़ी से सफर करते हुए कई बार आनंद महिंद्रा को देखा गया है, जो ब्लैक कलर की है।

    महिंद्रा Alturas G4

    आनंद महिंद्रा को हाल ही में Alturas G4 की डिलीवरी मिली है। प्रीमियम Alturas G4 ब्रांड का सबसे महंगी कार है। Alturas G4 की डिलीवरी मिलने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपनी नई कार का नाम रखने के लिए ट्विटर से मदद मांगी थी। जिसके बाद कॉमेंट बॉक्स में नए-नए सुझाव आने शुरू हो गए थे।