Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंगल चार्ज में 60Km चलता है Ampere V48 Electric Scooter, सिर्फ इतने से शुरू है कीमत

    By Sajan ChauhanEdited By:
    Updated: Wed, 19 Feb 2020 05:44 PM (IST)

    भारतीय बाजार में मौजूद Electric Scooter Ampere Electric V48 रेंज और कीमत दोनों में ही किफायती है। (फोटो साभार Ampere)

    सिंगल चार्ज में 60Km चलता है Ampere V48 Electric Scooter, सिर्फ इतने से शुरू है कीमत

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो हम आपको Ampere Electric V48 के बारे में बता रहे हैं जो कि कम कीमत में आने वाला किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Ampere Electric V48 को सिर्फ स्टाइल के लिए ही डिजाइन नहीं किया गया है बल्कि इस स्कूटर को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर कंफर्ट के लिए भी तैयार किया गया है। यह स्कूटर हर प्रकार के रास्तों पर राइडर को आराम प्रदान करता है। इस स्कूटर में स्पीड ब्रेकर पर तुरंत ब्रेक और ट्रैफिक सिग्नल पर तुरंत स्टार्ट का फीचर मिलता है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Ampere Electric V48 में 48 V/ 24 Ah की Advanced Li - Ion बैटरी दी गई है जो कि 250 W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। इस स्कूटर की बैटरी के साथ 2 साल की वारंटी दी गई है। साथ ही कंट्रोलर, चार्जर, डीसी टू डीसी कंवर्टर मोटर के साथ 1 साल की वारंटी दी गई है।

    टॉप स्पीड, रेंज और चार्जिंग समय: टॉप स्पीड की बात की जाए तो कंपनी की ऑफिशियल साइट के अनुसार, Ampere Electric V48 25 km प्रति घंटे की स्पीड से चल सकता है। रेंज की बात की जाए तो Ampere Electric V48 सिंगल चार्जिंग में 55 से 60 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो Ampere Electric V48 की बैटरी को सिर्फ 4 से 6 घंटे में 48 V/ 6 A चार्ज से फुल चार्ज किया जा सकता है।

    कीमत, कलर ऑप्शन और डाइमेंशन: कीमत की बात की जाए तो Ampere Electric V48 की शुरुआती कीमत करीब ₹ 38,000 है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Ampere Electric V48 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो कि ब्लैक, रैड और ग्रे हैं। डाइमेंशन की बात की जाए तो Ampere Electric V48 की लंबाई 1750 mm, चौड़ाई 640 mm, ऊंचाई 1200 mm, व्हीलबेस 1275mm, पैयलोड 100 किलो और कर्ब वेट 66 है। 

    comedy show banner
    comedy show banner