Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यामाहा भारत में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर या सेगमेंट में सिर्फ Bajaj Chetak और Tvs iQube का ही रहेगा दबदबा?

    By BhavanaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 12:50 AM (IST)

    बता दें Yamaha ने 2019 Toyota Motor Show में E01 ई-स्कूटर कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। उसी साल कंपनी ने ताइवान में EC-05 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया। जो स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है और लगभग 100 किमी की अधिकतम सीमा प्रदान करता है।

    Hero Image
    कंपनी ने ताइवान में 2019 में EC-05 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha Electric Scooter: बीते कुछ दिनों से हम लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कई तरह की खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। जिनमें ईवी पर सरकार द्वारा दी जानें वाली सब्सिडी और रियायतें एक प्रमुख कारण हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट इन दिनों काफी चर्चा का विषय है। एथर एनर्जी की सफलता के बाद बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर्स जैसे बड़े खिलाड़ी इस मैदान में उतर चुके हैं। वहीं यामाहा जैसे दिग्गज भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की योजनाओं के साथ तैयार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैश्विक बाजार पहले से मौजूद EC-05 इलेक्ट्रिक स्कूटर

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Yamaha भारत और वैश्विक बाजारों के लिए एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। लेकिन इससे पहले कि वह भारत में अपना पहला ई-स्कूटर पेश करने से पहले भारत की ईवी पॉलिसी का आंकलन कर रही है। बता दें, Yamaha ने 2019 Toyota Motor Show में E01 ई-स्कूटर कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। उसी साल कंपनी ने ताइवान में EC-05 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया। जो स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है, और लगभग 100 किमी की अधिकतम सीमा प्रदान करता है।

    भारत में यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर

    भारतीय बाजार की बात करें तो यामाहा भारत में अपना पहला हाइब्रिड स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। जो Fascino 125 FI Hybrid और Ray ZR Hybrid होंगे। इन स्कूटर को कंपनी इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इन दोनों यामाहा हाइब्रिड स्कूटर में इलेक्ट्रिक पावर असिस्ट और आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो प्रदर्शन और ईंधन दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करता है। हमें उम्मीद हैं कि आने वाले हफ्तों में भारतीय बाजार में इनकी बिक्री बहुत जल्द शुरू हो जाएगी।

    नोट: कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लाने की योजना अभी कोई खास नहीं है। उम्मीद है, कि भारतीय ईवी पॉलिसी के बाद कंपनी इस पर जल्द निर्णय लेगी।