विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 Kia Seltos ने Euro NCAP क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:47 AM (IST)

Kia Seltos 2026 Crash Test: Euro NCAP में यूरोपीय मॉडल वाली किआ सेल्टोस को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली हैं।

Images: Euro NCAP

Images: Euro NCAP

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 Kia Seltos को Eur0 NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस SUV ने सेफ ड्राइविंग के लिए 67%. क्रैश अवॉइडेंस के लिए 71%, क्रैश प्रोटेक्शन के लिए 84% और पोस्ट क्रैश सेफ्टी के लिए 90% का स्कोर हासिल किया है। यह रेटिंग टू-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों में लिस्टेड 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट्स पर लागू होती हैं।

साइड इंपैक्ट टेस्ट

नई Seltos ने साइड बैरियर में शरीर के सभी जरूरी हिस्सों को अच्छी सुरक्षा दी। ज्यादा गंभीर साइड पोल टेस्ट में चेस्ट की सुरक्षा को मार्जिनल रेट किया गया। Euro NCAP ने सेंटर एयरबैग का भी आकलन किया जिसे साइड इंपैक्ट के दौरान आगे बैठे लेगों के बीच कॉन्टैक्ट कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसने टेस्ट में आगे बैठे पैसेंजर्स को सिर से अच्छी सुरक्षा दी।

kia seltos front test

Kia Seltos 2026 फ्रंटल टेस्ट

इसके फ्रंटल टेस्ट के नतीजे मिले-जुले रहे और फ्रंटल ऑफसेट टक्कर में टेस्ट डमी द्वारा मापे गए दबाव के आधार पर ड्राइवर के लिए चेस्ट सेफ्टी को मार्जिनल और आगे बैठे लोगों के लिए कमजोर रेट किया गया। फुल-विड्थ फ्रंटल टेस्ट तीने पैसेंजर्स के शरीर के सभी जरूरी हिस्सों के लिए सेफ्टी को Good रेट किया गया। Seltos ने पैदल चलने वालों के पेल्विस की सुरक्षा के लिए अंक गंवाए जिसे Euro NCAP ने खराब रेट किया।

kia seltos test (1)

यह भी पढ़ें- Hyundai Verna का ग्लोबल के बाद भारत NCAP में कमाल, क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

पोस्ट क्रैश सेफ्टी स्कोर

पोस्ट क्रैश सेफ्टी में Kia Seltos को 90% अंक मिले। यह SUV पहली टक्कर के बाद दोबारा होने वाली टक्कर के खतरे को कम करने के लिए अपने आप ब्रेक लगा सकती है। इसका एडवांस eCall सिस्टम इमरजेंसी सर्विसेज को यात्रियों और टक्कर के टाइप के बारे में जानकारी भेज सकता है। क्रैश के बाद यात्रियों को बाहर निकालने में फर्स्ट रिस्पॉंडर्स की मदद करने वाले प्रोविजन के लिए Euro NCAP ने Seltos को पूरे नंबर दिए।

kia seltos side test

ऑक्यूपेंट डिटेक्शन और ड्राइवर मॉनिटरिंग

सेफ ड्राइविंग टेस्ट में Seltos ने सीटबेल्ट के गलत इस्तेमाल का पता लगाने, पैसेंजर का हाइट पहचानने और यह समझने के लिए कोई यात्री गलत पोजीशन में बैठा है, पूरे अंक हासिल किए। इसके ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम ने थकान और फोन के इस्तेमाल समेत ध्यान भटकाने वाले कई तरीकों का पता लगाया। इस टेस्ट में Euro NCAP ने ध्यान दिलाया कि इस SUV में चाइल्ड प्रेजेंस अलर्ट की कमी थी जो यह अलर्ट देता है कि गाड़ी में किसी बच्चे को अकेला छोड़ दिया गया है या नहीं।

इसके अलावा, लगभग 2,000 किमी तक चले रोड टेस्ट में इसकी स्पीड असिस्टेंस सिस्टम ने तय की गई दूरी के 94% हिस्से के लिए स्पीड लिमिट की सही पहचान की।

kia seltos 2026 euro ncap

कौन सा वेरिएंट है शामिल?

Euro NCAP की 5-स्टार रेटिंग में चार कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। इसमें 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन शामिल हैं जिनमें से हर एक 4x2 और 4x4 दोनों वर्जन्स में आता है। इन सभी के लिए लेफ्ट हैंड ड्राइव और राइट हैंड ड्राइव वर्जन दिए गए हैं। राइट हैंड ड्राइव वाली बात इन्हीं इंजन और ड्राइव सिस्टम वाले मॉडल्स पर लागू होती है।

kia seltos 2026 euro ncap airbag

भारत-स्पेक मॉडल और इंजन

भारत-स्पेक Kia Seltos भारत में बनाई जाती है और इसका इंजन लाइनअप Euro NCAP में टेस्ट किए गए यूरोपीय मॉडल से अलग है। इसने Bharat NCAP में एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है जिसमें इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.70 और चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 45 अंक मिले हैं। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर Seltos 41 एंट्रीज में चौथे नंबर पर है।

kia seltos 2026 crash

यह भी पढ़ें- TATA Sierra EV ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।