TATA Sierra EV ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
TATA Sierra EV Crash Test: TATA Sierra EV ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जिसमें एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में उच्च अंक मिले।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra EV ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इस इलेक्ट्रिक मिड-साइज SUV ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 32 में से 30.62 अंक और 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। इन टेस्ट में Sierra EV के टॉप-एंड Empowered 75kWh QWD वेरिएंट का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि, ये रेटिंग्स इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती हैं।
कौन-कौन से टेस्ट हुए?
इस टेस्ट में Sierra EV ने ड्राइवर और को-ड्राइवर को सिर, छाती, पेल्विस और जांघ (Thighs) को 'Good' प्रोटेक्शन दिया। हालांकि, ड्राइवर और को-ड्राइवर जोनों की पिंडली को पर्याप्त (Adequate) प्रोटेक्शन मिला जबकि ड्राइवर को मामूली(Marginal) प्रोटेक्शन रेटिंग मिली। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर और साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सभी अंगों को Good प्रोटेक्शन रेटिंग मिली।
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
Sierra EV ने फ्रंट टेस्ट और साइड क्रैश टेस्ट में पीछे की तरफ बैठने वाले 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन टेस्ट में पूरे अंक हासिल किए। इसके अलावा इसने CRS इंस्टॉलेशन स्कोर में भी पूरे अंक (12 में से 12) हासिल किए लेकिन Vehicle Assessment स्कोर में इसके 4 अंक में इसके 4 अंक कम हो गए जिससे Child Protection का कुल स्कोर 49 में से 45 अंक हो गया।
BNCAP फैक्ट शीट
Bharat NCAP की फैक्ट शीट के मुताबिक, यह रेटिंग जून 2026 के मूल्यांकन के तहत आंकी गई लिस्टेड Sierra EV वेरिएंट्स पर लागू होती हैं। इसमें Pure, Pure S, ADV और EMP ट्रिम्स शामिल हैं जिनमें RWD और AWD रेंज में अलग-अलग बैटरी और इक्विपमेंट्स कॉन्फिगरेशन दिए गए हैं। क्रैश टेस्टिंग वाली गाड़ी का वजन 2,414kg था और इसमें टू-रो SUV बॉडी कॉन्फिगरेशन दिया गया था।
इस दायरे में आने वाली सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कर्टन एयरबैग के जरिए साइड हेड प्रोटेक्शन, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन और सीटबेल्ट रिमाइंडर को स्टैंडर्ड इक्विपमेंट्स के रूप में लिस्टेड किया गया है।
सेफ्टी फीचर्स और कीमत
स्टैंडर्ड तौर पर Sierra EV में 6 एयरबैग, मैनुअल डे-नाइट इनसाइट रियर व्यू मिरर, रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर और वॉशर, रियर व्यू कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑल सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, TPMS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ABS और EBD शामिल हैं। TATA Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपए से 25.99 लाख रुपए तक है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।