भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली EV SUV: फुल चार्ज में 440 से 683km चलने का दावा, कीमत 25 लाख से कम
Top 5 Electric SUV: अगर आपका बजट 25 लाख तक का है और आप एक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs को भी खूब पसंद किया जा रहा है। भारत में प्रीमियम फीचर्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और लंबी दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक SUVs उपलब्ध हैं। इन्हें पसंद किए जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि इन्हें बार-बार चार्ज करने का सिरदर्द नहीं रहता और एक बार फुल चार्ज होने पर 400 किमी तक की रेंज दे सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 5 इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में बताएंगे जिसमें Mahindra और MG की गाड़ियां शामिल हैं।
| वाहन का नाम (Vehicle Name) | रेंज (Range) | एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) |
| Maruti Suzuki e Vitara | 440 किमी (49kWh) / 543 किमी (61.1kWh) | ₹16.19 लाख – ₹20.21 लाख |
| MG Hector Tomahawk EV | 517 किमी | ₹20.25 लाख – ₹20.45 लाख |
| Mahindra XEV 9S | 521 किमी (59kWh) / 600 किमी (70kWh) / 679 किमी (79kWh) | ₹19.95 लाख – ₹30.90 लाख |
| Tata Sierra EV | 565 किमी (63kWh) / 665 किमी (75kWh) / 624 किमी (75kWh AWD) | ₹18.79 लाख – ₹26.48 लाख |
| Mahindra BE 6 | 548 किमी (59kWh) / 651 किमी (70kWh) / 683 किमी (79kWh) | ₹19.45 लाख – ₹26.95 लाख |
Maruti Suzuki e Vitara
लिस्ट में 5वें नंबर पर है Maruti Suzuki e Vitara जिसमें 49kWh या 61.1kWh के LFP बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। इस इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट SUV में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है और ड्राइव मोड्स के तौर पर इसमें Eco, Normal औ Sports मोड के साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके 49kWh बैटरी पैक की IDC रेंज 440 किमी और 61.1kWh बैटरी पैक की रेंज 543 किमी तक है।
इसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग दिए गए हैं। Maruti e-Vitara में 10.1 से 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 8-स्पीकर का ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपए से 20.21 लाख तक है।

MG Hector Tomahawk EV
MG Hector Tomahawk EV में 69.2kWh वाला PMSM मोटर दिया गया है जो 201bhp की पावर और 310nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह 517 किमी (IDC) तक की रेंज दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 7.4kW के AC चार्जर से 10% से 100% होने में 12.5 घंटे तो वहीं 90kW तक के DC फास्ट चार्जर से इसे 30% से 80% तक होने में 35 मिनट का समय लगता है।
MG Hector Tomahawk EV में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 15.6 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, JIO Sphere, iSmart कनेक्टेड कार और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के अलावा ABS, EBD, लेवल-2 ADAS और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.25 लाख से 20.45 लाख रुपए तक है।

Mahindra XEV 9S
इस लिस्ट में तीसरा नंबर पर है Mahindra XEV 9S का जिसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh के तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं। इसके रेंज की बात करें तो 59kWh के MIDC रेंज 521 किमी, 70kWh की 600 किमी और 79kWh की MIDC रेंज 679 किमी तक है। चार्जिंग के लिए, 140 से 180kW के DC फास्ट चार्जर से यह गाड़ी 20% से 80% लगभग 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।
Mahindra XEV 9S में पैनोरनिक सनरूफ और डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीटें, रियर सीट के लिए पावर्ड बॉस मोड, और वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्ट के लिए 7 एयरबैग के अलावा लेवल-2 ADAS, ABS के साथ EBD और TPMS दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख से 30.90 लाख तक है।

Tata Sierra EV
दूसरे नंबर पर है Tata Sierra EV में 63kWh की बैटरी जिसकी MIDC रेंज 565 किमी, 75kWh के लिए MIDC रेंज 665 किमी और 75kWh (AWD/QWD) की MIDC सर्टिफाइड रेंज 624 किमी है। वहीं, 120kW CCS-II DC फास्ट चार्जर से यह बैटरी लगभग 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा, 7.2kW के AC चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग 10.5 घंटे का समय लगता है।
TATA Sierra EV में ट्रिपस-स्क्रीन लेआउट, JBL 12-स्पीकर डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, AR HUD और वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS के साथ 6 एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, ESP और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। TATA Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख से 26.48 लाख रुपए तक है।

Mahindra BE 6
लिस्ट में पहले नंबर पर है Mahindra BE 6 है जो तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है। इसमें 59kWh का बैटरी पैक जिसकी MIDC रेंज 548 किमी, 70kWh बैटरी पैक जिसकी MDC रेंज 651 किमी और 79kWh बैटरी पैक जिसके रेंज 683 किमी है, शामिल है। DC फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे 20% MS 80% चार्ज होने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है।
इंटीरियर और इंफोटेनमेंट के मामले में इसमें MAIA पावर्ड ट्रिपल या डुअल 12.3 इंच स्क्रीन सेटअप, डॉल्बी-एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसे Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलती है और इसमें 7 एयरबैग के साथ ABS, 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.45 लाख रुपए से 26.95 लाख रुपए तक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।