विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल के बाद भारत NCAP में Hyundai Verna का कमाल, क्रैश टेस्ट में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:00 PM (IST)

हुंडई वर्ना को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

Hyundai Verna की भारत NCAP क्रैश टेस्ट

Hyundai Verna की भारत NCAP क्रैश टेस्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई की पॉपुलर सेडान Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों ही कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में Verna ने Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली चुकी है। आइए जानते हैं कि हुंडई वर्ना किन खास सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है?

Hyundai Verna को मिली 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग

Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में Hyundai Verna ने एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर की सेफ्टी काफी बेहतरीन रहा। कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 28.22 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44 पॉइंट मिले हैं। इन दोनों कैटेगरी में मिले पॉइंटों के आधार पर सेडान को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Hyundai Verna Bharat NCAP rating (2)

इसके साथ Verna उन सेडान कारों में शामिल हो गई है, जिन्होंने Global NCAP और Bharat NCAP दोनों क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। दोनों एजेंसियों के क्रैश टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की यह दूसरी सेडान है। Bharat NCAP ने Hyundai Verna के दो वेरिएंट का इस्तेमाल क्रैश टेस्ट के लिए किया। इनमें 1.5 Turbo GDi DCT HX 8 और 1.5 MPi iVT HX 8 शामिल हैं।

Hyundai Verna Bharat NCAP rating (3)

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 28.22 पॉइंट

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन यानी AOP टेस्ट में Hyundai Verna को कुल 32 में से 28.22 पॉइंट मिले हैं। इस कैटेगरी में कार का फ्रंट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट किया गया। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 12.45 पॉइंट मिले, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में कार ने 16 में से 15.77 पॉइंट हासिल किए।

Hyundai Verna Bharat NCAP rating (4)

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 44 पॉइंट

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) कैटेगरी में भी Hyundai Verna ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इस टेस्ट में कार को 49 में से 44 पॉइंट मिले हैं। इसमें डायनामिक स्कोर 24 में से 24 पॉइंट रहा, जबकि चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन स्कोर 12 में से 12 पॉइंट दर्ज किया गया। वहीं, व्हीकल असेसमेंट स्कोर 13 में से 8 पॉइंट रहा। टेस्ट में CRS को ISOFIX और लेग के जरिए लगाया गया था तथा इसकी पोजिशन रियर-फेसिंग रखी गई थी।

Hyundai Verna Bharat NCAP rating (5)

Hyundai Verna के सेफ्टी फीचर्स

क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल किए गएHyundai Verna वेरिएंट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए फ्रंट एयरबैग, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर स्टैंडर्ड दिए गए थे। इसके अलावा, साइड हेड कर्टेन एयरबैग आगे और पीछे की सीटों के लिए स्टैंडर्ड हैं। फ्रंट सीटों पर साइड चेस्ट एयरबैग भी दिए गए हैं।

Hyundai Verna Bharat NCAP rating (6)

अन्य सुरक्षा सुविधाओं में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन और सीट बेल्ट रिमाइंडर (SBR) शामिल हैं। फैक्टशीट में इन फीचर्स को स्टैंडर्ड बताया गया है। चाइल्ड सेफ्टी के लिए दूसरी रो की दोनों आउटर सीटों पर ISOFIX और i-Size माउंटिंग की सुविधा दी गई है।

किन Hyundai Verna वेरिएंट को मिलेगी 5-स्टार रेटिंग?

Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में Hyundai Verna के 1.5 MPi मैनुअल के HX 2, HX 4, HX 6, HX 6+ और HX 8 वेरिएंट शामिल हैं। 1.5 MPi iVT के HX 6, HX 6+, HX 8 और HX 10 वेरिएंट भी है। वहीं, 1.5 Turbo GDi मैनुअल का HX 8 और DCT के HX 8 तथा HX 10 वेरिएंट पर भी यह रेटिंग लागू होती है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S बनी देश की सबसे सेफ 7-सीटर SUV, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।