Mahindra XEV 9S बनी देश की सबसे सेफ 7-सीटर SUV, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Mahindra XEV 9S ने Bharat NCAP में 5 स्टार हासिल किए, 76.15 अंक पाए और देश की सबसे ज्यादा स्कोर वाली 7-सीटर बनी।
-1794902367723_m.webp)
महिंद्रा XEV 9S ने भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनकी गाड़ियां बेहद मजबूत है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S ने Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों ही कैटेगरी में ये उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही यह अब तक टेस्ट की गई देश की सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करने वाली 7-सीटर कार बन गई है। इसने इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल इंजन वाली, दोनों तरह की 7-सीटर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।
Mahindra XEV 9S को मिले 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में Mahindra XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.15 अंक हासिल किए हैं। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं। दोनों कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।

इन दोनों कैटेगरी के अंकों को मिलाकर XEV 9S का कुल स्कोर 76.15 अंक हो जाता है। यह भारत में अब तक टेस्ट की गई सबसे अधिक स्कोर पाने वाली 7-सीटर कार बन गई है। इसके साथ ही यह देश की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV भी है, जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
-1794902465499.webp)
Mahindra XEV 9S के सेफ्टी फीचर्स
XEV 9S में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स इसके वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हैं। Pack One Above और Pack Two Above वेरिएंट में छह एयरबैग दिए गए हैं। वहीं, Pack Three और Pack Three Above में ड्राइवर नी एयरबैग भी शामिल किया गया है, जिससे एयरबैग की संख्या बढ़कर सात हो जाती है।
-1794902483615.webp)
इसमें 5 रडार और 1 कैमरे के साथ लेवल 2 ADAS मिलता है, जिसमें कई ऑटोमैटिक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के लिए 360-डिग्री और 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया गया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वाहन को फिसलने से बचाने और संतुलन बनाए रखने के लिए ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है।
-1794902502442.webp)
इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB), हिल डिसेंट कंट्रोल, थकान चेतावनी प्रणाली, सिक्योर 360 प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनके साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), आइसोफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट एंकर, और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Bharat NCAP में कारों की सेफ्टी रेटिंग और स्कोर
क्र. | कार का नाम | एडल्ट सेफ्टी रेटिंग | एडल्ट स्कोर (32 में) | चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग | चाइल्ड स्कोर (49 में) | कुल स्कोर (81 में) |
|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Mahindra XEV 9e | 5 स्टार | 32.00 | 5 स्टार | 45.00 | 77.00 |
2 | Tata Harrier EV | 5 स्टार | 32.00 | 5 स्टार | 45.00 | 77.00 |
3 | Mahindra BE 6 | 5 स्टार | 31.97 | 5 स्टार | 45.00 | 76.97 |
4 | Kia Seltos | 5 स्टार | 31.70 | 5 स्टार | 45.00 | 76.70 |
5 | Maruti Victoris | 5 स्टार | 31.66 | 5 स्टार | 43.00 | 74.66 |
6 | Maruti eVitara | 5 स्टार | 31.49 | 5 स्टार | 43.00 | 74.49 |
7 | Tata Punch EV | 5 स्टार | 31.46 | 5 स्टार | 45.00 | 76.46 |
8 | Hyundai Venue | 5 स्टार | 31.15 | 5 स्टार | 44.46 | 75.61 |
9 | Mahindra XEV 9S | 5 स्टार | 31.15 | 5 स्टार | 45.00 | 76.15 |
10 | Tata Sierra | 5 स्टार | 31.14 | 5 स्टार | 44.73 | 75.87 |
11 | Mahindra Thar ROXX | 5 स्टार | 31.09 | 5 स्टार | 45.00 | 76.09 |
12 | Tata Punch EV | 5 स्टार | 31.09 | 5 स्टार | 45.00 | 76.09 |
13 | Skoda Kylaq | 5 स्टार | 30.88 | 5 स्टार | 45.00 | 75.88 |
14 | Hyundai Tucson | 5 स्टार | 30.84 | 5 स्टार | 41.00 | 71.84 |
15 | Tata Curvv EV | 5 स्टार | 30.81 | 5 स्टार | 44.83 | 75.64 |
16 | Mahindra XUV 7XO | 5 स्टार | 30.76 | 5 स्टार | 44.97 | 75.73 |
17 | Tata Punch | 5 स्टार | 30.58 | 5 स्टार | 45.00 | 75.58 |
18 | Renault Duster | 5 स्टार | 30.49 | 5 स्टार | 45.00 | 75.49 |
19 | Nissan Tekton | 5 स्टार | 30.49 | 5 स्टार | 45.00 | 75.49 |
20 | Toyota Innova Hycross | 5 स्टार | 30.47 | 5 स्टार | 45.00 | 75.47 |
21 | Maruti Invicto | 5 स्टार | 30.43 | 5 स्टार | 45.00 | 75.43 |
22 | Maruti Brezza | 5 स्टार | 30.41 | 5 स्टार | 43.00 | 73.41 |
23 | Mahindra XUV400 | 5 स्टार | 30.38 | 5 स्टार | 43.00 | 73.38 |
24 | Kia Syros | 5 स्टार | 30.21 | 5 स्टार | 44.42 | 74.63 |
25 | Tata Harrier | 5 स्टार | 30.08 | 5 स्टार | 44.54 | 74.62 |
26 | Tata Safari | 5 स्टार | 30.08 | 5 स्टार | 44.54 | 74.62 |
27 | Tata Nexon EV | 5 स्टार | 29.86 | 5 स्टार | 44.95 | 74.81 |
28 | Tata Altroz | 5 स्टार | 29.65 | 5 स्टार | 44.90 | 74.55 |
29 | Tata Curvv | 5 स्टार | 29.50 | 5 स्टार | 43.66 | 73.16 |
30 | Maruti Dzire | 5 स्टार | 29.46 | 5 स्टार | 41.57 | 71.03 |
31 | Tata Nexon | 5 स्टार | 29.41 | 5 स्टार | 43.83 | 73.24 |
32 | Mahindra XUV3XO / ZNG | 5 स्टार | 29.36 | 5 स्टार | 43.00 | 72.36 |
33 | VinFast VF7 | 5 स्टार | 28.54 | 5 स्टार | 45.25 | 73.79 |
34 | Honda Amaze 3rd Gen | 5 स्टार | 28.33 | 4 स्टार | 40.81 | 69.14 |
35 | VinFast VF6 | 5 स्टार | 27.13 | 5 स्टार | 44.41 | 71.54 |
36 | Citroen C3 Aircross | 5 स्टार | 27.05 | 4 स्टार | 40.00 | 67.05 |
37 | Maruti Baleno 6AB | 4 स्टार | 26.52 | 3 स्टार | 34.81 | 61.33 |
38 | Citroen Basalt | 4 स्टार | 26.19 | 4 स्टार | 35.90 | 62.09 |
39 | Maruti Baleno 2AB | 4 स्टार | 24.04 | 3 स्टार | 34.81 | 58.85 |
कितनी है कीमत?
Mahindra XEV 9S की एक्स-शोरूम कीमत भारत में करीब 16.62 लाख रुपये से 30.90 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला Tata Harrier.EV और Kia Carens Clavis EV से होता है।
यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA और Hyundai तक; 2027 में भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।