Maruti से लेकर TATA और Hyundai तक; 2027 में भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Sub-Compact SUV: साल 2027 से लेकर 2028 की शुरुआत तक भारत में इन 10 गाड़ियों के लॉन्च होने की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। B-Segment सब-4m SUV देश में सबसे ज्यादा बिक्री वाले कार सेगमेंट में से एक है। इस सेगमेंट में देश में पहले से ही कई सारी गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन 2027 या 2028 की शुरुआत तक ये आने वाली 10 नई सब-4m SUV में सेगमेंट में मुकाबला और भी तगड़ा होने वाला है। आइए जानते हैं उन सब-कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में जो आने वाले समय में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं और इस लिस्ट में TATA, Maruti, Honda, Kia, Mahindra की गाड़ियां भी शामिल हैं।
Mahindra Vision S
इस SUV को Scorpio S या Scorpio Sport कहा जा सकता जो महिंद्रा की आने वाली सब-4 मीटर SUV है। यह मोनोकोक SUV कई सारे प्रीमियम फीचर्स से लैस है और यह सब-4 मीटर सेगमेंट के लिए Mahindra के नए केबिन डिजाइन की शुरुआत करेगी। NU_IQ प्लैटफॉर्म पर आधारित यह एक मल्टी-एनर्जी व्हीकल हो सकती है जिसमें पेट्रोल-डीजल के अलावा EV वर्जन का विकल्प भी मिल सकता है।
-1794892550957.webp)
TATA Nexon
Nexon के साथ सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में TATA सबसे आगे रहती है। इसी साल TATA Punch को नया फेसलिफ्ट मिला था तो वहीं Nexon को नया जेनरेशन मिलने वाला है जिसमें इसके आकार और डिजाइनिंग में थोड़े बदलाव किए जाएंगे। इसमें रियर-पैसेंजर्स के लिए ज्यादा हेडरूम मिलेगा जिसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलाव, Nexon के केबिन को भी नया थीम दिया जा सकता है।
-1794892562308.webp)
यह भी पढ़ें- 2027 में लॉन्च होगी TATA की नई गाड़ी 'Garud', नए डिजाइन के साथ मिल सकता है 118hp वाला पावरफुल इंजन
Maruti Fronx Facelift
Brezza Facelift और Baleno Facelift की तरह ही है और Maruti Suzuki अपनी सब-4 मीटर SUV Fronx के लिए एक फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी में है जिसके टेस्ट म्यूल्स को पहले भी सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। ऐसी उम्मीद है कि इसके केवल फ्रंट में बदलाव किए जाएंगे और फीचर्स में भी नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। Maruti Suzuki Fronx Facelift में लेवल-2 ADAS, ब्लाइंडस्पॉट अलर्ट और वेंटिलेटेड सीट्स दिए जा सकते हैं।

Toyota Taisor Facelift
Fronx Facelift के आने के बाद कुछ ऐसा ही अपडेट धीरे-धीरे Toyota Urban Cruiser Taisor या जिसे Toyota Taisor भी कहा जाता है, उसमें भी आने की उम्मीद है। इस गाड़ी को एक फेसलिफ्ट मॉडल दिया जा सकता है और ADAS, वेंटिलेटर सीटें और ब्लाइंटस्पॉट अलर्ट जैसे कई फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

Vinfast VF5
इस वियतनामी ब्रांड Vinfast ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की घोषणा की है और VF 5 भी शामिल हो सकती है। भारत में इस गाड़ी की टेस्टिंग पर काम चल रहा है जो VF 5 का इंडिया-सेप्क हो सकता है या VF 5 की सेकंड-जेन हो सकती है जिसकी भारत में टेस्टिंग हो रही है। इस सब-4 मीटर SUV के भी भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

Volkswagen की नई एसयूवी
Skoda Kylaq के भारत में लॉन्च होने के बाद अब कंपनी VW Virtus और Taigun वाले उसी MQB A0 IN प्लैटफॉर्म पर आधारित भारतीय बाजार के लिए Volkswagen की एक सब-4 मीटर SUV आने की बात कही जा रही है। इसे लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि Volkswagen अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बिकने वाली VW Tera जैसी ही गाड़ी ला सकती है।

Kia Sonet
साल 2024 में फेसलिफ्ट मिलने के बाद Kia Sonet अपनी अगली जनरेशन में एंट्री लेने की तैयारी में है। इस गाड़ी की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है जिसकी तस्वीरें भी एक-एक कर के सामने आने लगी हैं। Kia Sonet में बिल्कुल ही नए लुक के साथ, अपडेटेड स्ट्रक्चर और सेफ्टी, ADAS फीचर्स, बड़ी स्क्रीन जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

Renault Bridger
Bridger Concept पर आधारित Renault India ने ब्रिजर SUV की घोषणा की है जो Kiger की तुलना में ज्यादा अग्रेसिव तौर पर सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मुकाबला करेगी। इस गाड़ी को Renault Duster की तरह ही RGMP प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें ट्रेडिशनल, अट्रैक्टिव और दमदार SUV वाला लुक देखने को मिल सकता है।

Honda भी लाएगी नई गाड़ी
Honda भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए एक सब-4 मीटर SUV पर काम कर रही है जिसे लेकर कंपनी ने भारत के लिए सब-4 मीटर SUV की पहले ही पुष्टि कर चुकी है। हालांकि, इसकी कोई तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वैसे तो Honda अपनी गाड़ियों की टेस्टिंग पहले जापान में शुरू करता है लेकिन ऐसी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
Hyundai Ioniq P
Hyundai की तरफ से हमें एक नई सब-4 मीटर SUV भारत में आने वाली जो Venue या Exter से काफी अलग है। यह एक नई कार है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी जिसक नाम है Ioniq P। इसके डिजाइन और लुक की बात करें तो यह भारत में बिकने वाली किसी भी Hyundai की गाड़ी जैसी नहीं होगी। इसकी टेस्टिंग जारी है और इसे साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
