विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti की 7-सीटर से BYD तक: भारत में लॉन्च होंगी ये 5 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, मिलेगी 600 किमी की रेंज

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:00 AM (IST)

Top 5 Upcoming EV: भारत में आने वाले महीनों में एक से बढ़कर एक 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियों लॉन्च होने वाली है जिसमें Maruti और चीनी कंपनी BYD भी शामिल है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले महीनों में अलग-अलग बॉडी स्टाइल में EVs भारत में देखने को मिल सकती है। यह हम आपको ऐसी 5 गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिसे आने वाले समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्ट में BYD और Maruti समेत कई गाड़ियां शाामिल हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट की इसमें कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल हैं।

BYD Denza D9

Denza, BYD का लग्जरी ब्रांड है जो 13 नवंबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रहा है। यह MPV MG M9, Toyota Vellfire, Lexus LM और Mercedes-Benz V-Class जैसी गाड़ियों को
टक्कर देगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि 6.9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है और D9 की क्लेम्ड रेंज 600 किमी तक है।

BYD Denza Z9 GT

BYD Denza Z9 GT में LED लाइट्स, 21-इंच के टायर, डुअल-टोन अलॉय, पीले रंग के ब्रेक कैलिपर्स, लेदर अपोस्टस्ट्री, 4-व्हील स्टीयरिंग, 50-वॉट के दो वायरलेस चार्जर, इंटीग्रेटेड हीटिंग और कूलिंग कंपार्टमेंट, 20-स्पीकर डेवियालेट ऑडियो, फिजिकल की जगह डिजिटल ORVMs, सीटों के लिए मसाज, वेंटिलेशन और एक्सटेंडेड लेग रेस्ट दिए गए हैं।

इसमें 50-इंच का AR हेड-अप डिस्प्ले, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 17.3 इंच की सेंटर स्क्रीन और 13.2 इंच की पैसेंजर स्क्रीन मिलती है। यह गाड़ी सेकंड जेनरेशन ब्लैट बैटरी से लैस है जो 1,500kW तक का DC करंट ले सकती है। इस बैटरी के साथ इसकी 122.49kWh की बैटरी सिर्फ 9 मिनट में 10 से 97% तक चार्ज हो सकती है और सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकता है।

Hyundai Ioniq P

Hyundai ने हाल ही में आने वाली EV Ioniq को कंफर्म किया है। कंपनी ने इसके लिए आधिकारिक तौर पर लेवल-2 ADAS की पुष्टी कर दी है और साथ ही इसे Pleos Connect सिस्टम के साथ 120kW DC फास्ट चार्जर के पास भी स्पॉट किया गया है। ऐसी संभावना है कि यह अंदर से Kia Syros EV जैसी होगी जिसका मतलब है कि इसमें 42kWH और 51.4kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।

Maruti YMC 7-सीटर

हाल ही में Maruti YMC के टेस्टिंग म्यूल को देखा गया था जिसमें Victoris जैसा ही टेलगेट डिजाइन स्पॉट हुआ था। अपने मिड-साइड कजिन की तरह, इसमें एक्टिव एयर वेंट भी हैं जो बैटरी के कूलिंग की जरूरत के मुताबिक खुलते और बंद होते हैं। मैकेनिकल तौर पर YMC, Maruti e-Vitara जैसी हो सकती है जिसमें 61kWh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Cherry Jaecoo J5

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है। Cherry Jaecoo J5 में 61kWh की बैटरी पैक मिलेगा जो FWD मोटर के जरिए 207bhp की पावर और 288nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसकी क्लेम्ड रेंज 407 किमी है। यह गाड़ी 0 से 100kmph सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ने का दावा करती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki जल्द लॉन्च करेगी 5 नई गाड़ियां, Fronx Facelift से लेकर 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।