विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki जल्द लॉन्च करेगी 5 नई गाड़ियां, Fronx Facelift से लेकर 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV तक

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:30 PM (IST)

Maruti Suzuki Upcoming Cars: मारुति भारत में आने वाले समय में 5 नई गाड़ियों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki आने वाले महीनों में कई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से लेकर प्रीमियम MPV और इलेक्ट्रिक फैमिली कारों तक कई सेगमेंट में बदलाव आ सकते हैं। इस लिस्ट में Maruti Fronx Facelift, Victoris से लेकर आने वाली YMC इलेक्ट्रिक 7-सीटर भी शामिल है। यहां हम आपको Maruti की आने वाली 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे।

Maruti Fronx Facelift

Fronx Facelift को अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें आगे और पीछे की तरफ कुछ बदलाव हो सकते हैं जिसमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और लाइटिंग में बदलाव शामिल है। एक टेस्टिंग म्यूल पर रडार सेंसर देखा गया है जिससे इसमें ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है जैसे एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग। हालांकि, इसमें मिलने वाले मौजूदा 1.2 लीटर NA पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रह सकते हैं।

Maruti YMC Electric MPV

Maruti YMC Electric कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में थ्री-रो लेआउट, SUV इंस्पायर्ड डिजाइन और लंबी रूफलाइन देखी गई है। इस मॉडल के प्लैटफॉर्म और पावरट्रेन e-Vitara के साथ शेयर करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 49kWh और 61kWh के बैटरी पैक मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Maruti Victoris

Maruti Victoris का एक कवर्ट टेस्टिंग व्हीकल देखा गया है जिससे नए पावरट्रेन या अपडेट्स की उम्मीद है। स्पाई तस्वीरों से हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यह इसका इलेक्ट्रिक या फ्लेक्स फ्यूल वर्जन है। Maruti Victoris को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसके डिजाइन और फीचर्स में मिलने वाले अपडेट्स को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

छोटी इलेक्ट्रिक कार

Maruti Suzuki एक छोटी इलेक्ट्रिक कार की योजना पर काम कर रही है ज TATA Punch EV और बाकी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे सकता है। इस आने वाले मॉडल की पहचान अभी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति इसे साल 2027 में लाने की योजना पर काम कर रही है।

Maruti Invicto Facelift

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीमियम Invicto MPV को भी एक अपडेट मिल सकता है। इसमें रिवाइज्ड बाहरी डिटेलिंग और एक एक्सपैंडेड इक्विपमेंट लिस्ट शामिल हो सकती है। हालांकि, Invicto Facelift के लिए अभी तक कोई कंफर्म लॉन्च डेट या आधिकारिक स्पेसिफिकेशन लिस्ट सामने नहीं आई है।

मौजूदा मॉडल 2.0 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जारी है। इंजन, वेरिएंट लाइन-अप इक्विपमेंट्स में किसी भी तरह के बदलाव के लिए Maruti Suzuki की तरफ से आधिकारिक पुष्ट का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Fronx Facelift 2027 जल्द हो सकती है लॉन्च, नए इंजन और ADAS के साथ मिलेंगे कई अपडेट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।