Maruti Suzuki Fronx Facelift 2027 जल्द हो सकती है लॉन्च, नए इंजन और ADAS के साथ मिलेंगे कई अपडेट्स
Maruti Suzuki Fronx Facelift: मारुति सुजुकी भारत में बलेनो फेसलिफ्ट को लाने के बाद जल्द ही Fronx फेसलिफ्ट को भी ...और पढ़ें

Image: Fuelburner

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने देश में Baleno Facelift को लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद अब Fronx Facelift की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस गाड़ी के पहले स्पाई शॉट्स सामने आए हैं जिसमें इसका प्रोटोटाइप भारी कवर के साथ देखा गया है। इस आने वाले मॉडल के स्टालिंग में बदलाव के साथ सेफ्टी और कन्वीनियंस फीचर्स जैसे कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि Maruti के आने वाले इस अपडेट में क्या-क्या नया मिल सकता है।
डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट
टेस्ट व्हीकल में वही पुरानी Fronx की सिलहूट या बनावट और स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप रखा गया है जिसमें स्लिम अपर लाइटिंग यूनिट्स और नीचे की तरफ अलग हेड लैंप दिए गए हैं। कैमोफ्लाज में खुले हुए हिस्सों से एक नई ग्रिल का पता चलता है जबकि बीच का हिस्सा कवर्ड है। इसके अलावा, हाल ही में अपडेट हुई Baleno की तरह Fronx Facelift में ADAS रडार मॉड्यूल दिया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्टेंस और हाई-बीम असिस्टेंस शामिल हो सकते हैं।

बंपर और रियर डिजाइन
इसके आगे और रियर बंपर में भी कुछ ही बदलाव किए जाने की उम्मीद है। टेल लैंप अभी भी काफी हद तक कवर्ड हैं जिससे उनके लिए नए डिजाइन का पूरी तरह से पता नहीं चलता हैं। हालांकि, स्लोपिंग रुफलाइन, रियर स्पॉइलर और गाड़ी की बॉडी प्रोफाइल लगभग पुराने मॉडल जैसी ही लगती है।

डिस्क ब्रेक और हार्डवेयर्स
प्रोटोटाइप पर रियर डिस्क ब्रेक होने के संकेत मिले हैं। वर्तमान में भारत में मौजूद Fronx के सभी वेरिएंट्स में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं जिससे यह एक बड़ा अपडेट हो सकता है। इसका केबिन तो बहुत क्लियर नहीं दिखा है लेकिन इसमें Baleno Facelift जैसे अपग्रेड्स होने की उम्मीद है। इसके अलावा, Fronx Facelift में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग, नई अपहोल्स्ट्री और एक बेहतर ऑडियो सिस्टम देखने को मिल सकता है।

इंजन भी होगा अपडेट
इसमें सबसे बड़ा अपडेट, मौजूदा 1.2 लीटर, 4-सिलिंडर K-Series पेट्रोल इंजन की जगह 1.2 लीटर 3 सिलिंडर Z-Series इंजन दिया जा सकता है। Maruti ने इस इंजन को मई 2024 में 4-जेन Swift में पेश किया था जिसके बाद इसे उसी साल नवंबर में Dzire में भी लाया गया था। अब Fronx अपना प्लैटफॉर्म Baleno से शेयर करती है इसलिए इस बदलाव की उम्मीद ज्यादा है।
Maruti Baleno Facelift में यह इंजन 82-82hp की पावर और 112.4nm का टॉर्क जनरेट करता है जो आने वाली Fronx में भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की टॉप-5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियर वाली SUV, लिस्ट में Maruti और Nissan भी शामिल
