विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti, TATA या Hyundai; कौन है देश की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, कीमत सिर्फ 6 लाख से शुरू

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:33 PM (IST)

Affordable Automatic SUVs: यहां हम आपको देश की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUVs के बारे में बताएंगे जो ट्रैफिक में आपके सफर को आरामदायक बना सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज की भीड़ भरे रास्तों में गाड़ी चलाना काफी थकाने वाला काम होता है। ऐसे में ऑटोमैटिक SUVs ड्राइविंग को बहुत ही आरामदायक बना देती हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए एक बजट-फ्रेंडली और फीचर्स से भरपूर SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको भारी बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको देश की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUVs के बारे में बताएंगे।

Nissan Magnite

यह भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV में से एक है। Magnite का Visia AMT मॉडल सबसे किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स, TPMS, केबिन एयर-प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलाइट्स, आगे और पीछे पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Fronx

Fronx में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके हाई-वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए से शुरू होती है।

Renault Kiger

Renault Kiger में 10 लाख से कम कीमत में दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। पहला है 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा 100hp टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा स्मूथ गियरबॉक्स है। Kiger का Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इसमें 6 एयरबैग, कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC और LED टेल-लैंप्स मिलते हैं।

माइलेज की बात करें तो AMT 19.03kmpl का माइलेज (ARAI) देती है तो वहीं CVT का माइलेज 18.24kmpl है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.03 लाख रुपए से शुरू होती है।

TATA Punch

इस गाड़ी के ज्यादातर मॉडलों में 88hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें Pure+ वेरिएंट से 5-स्पीड AMT का विकल्प शुरू होता है। बता दें कि, 10 लाख रुपए से कम में Punch के CNG-AMT वेरिएंट का विकल्प भी मिलता है। इसमें 6 एयरबैग और डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.75 लाख रुपए से शुरू होती है।

Hyundai Exter

2026 के Facelift मॉडल के साथ Hyundai Exter के पेट्रोल-AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत में कुछ कटौती की गई थी। अपडेटेड Exter में 83hp वाला 1.2 लीटर पेट्र्रोल इंजन मिलता है और इसके HX3 ट्रिम से 5-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प शुरू हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपए से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- दशहरा शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स; मिलेगी 500 किमी की टॉप रेंज, कीमत 1.5 लाख से कम