Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 TVS Apache RR 310 Old Vs New: पुरानी से कितनी शानदार है नई अपाचे RR 310

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 12:05 PM (IST)

    नई 2025 TVS Apache RR 310 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। नई अपाचे में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसका नया कलर स्कीम सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका लाया गया है जो केवल BTO वैरिएंट में ही मिलेगा। इसमें नया इंजन दिया गया है जो OBD-2B अनुरूप है। नए फीचर्स में लॉन्च कंट्रोल कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिली है।

    Hero Image
    2025 TVS Apache RR 310 भारत में लॉन्च

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस मोटर ने अपनी फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक 2025 TVS Apache RR 310 को अपडेट किया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही नया इंजन भी दिया गया है। वहीं, अब यह पहले के मुकाबले 2,999 रुपये महंगी भी हो गई है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको नई TVS Apache RR 310 और पुराने मॉडल की तुलना करते हुए बता रहे हैं, कि इसमें क्या बदलाव हुए है और यह पुराने के मुकाबले कितनी दमदार बाइक हो गई है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. कीमत

    2025 TVS Apache RR 310 वेरिएंट 

    2025 कीमत (रुपये में)

    2024 कीमत (रुपये में)

    कीमत में अंतर (रुपये में)

    Red (बिना क्विकशिफ्टर के)

    2,77,999

    2,75,000

    2,999

    Red (क्विकशिफ्टर के साथ)

    2,94,999

    2,92,000

    2,999

    Bomber Grey

    2,99,999

    2,97,000

    2,999

    BTO (ऑर्डर पर निर्मित) Kit

    Dynamic Kit: 18,000

    Dynamic Pro Kit: 16,000

    रेस रेप्लिका कलर: 10,000

    2. डिजाइन

    2025 TVS Apache RR 310 में 8-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके नेकेड सिबलिंग RTR 310 में भी दिए गए थे। पहले यह 5 स्पोक अलॉय व्हील के साथ आती थी। डिजाइन इसका पहले की तरह ही रखा गया है, जिसमें इसके शार्प और आक्रामक लुक के साथ डिजाइन किए गए विंगलेट्स दिए गए हैं। इसे अब रेड और बॉम्बर ग्रे पेंट स्कीम भी मिल गई है, लेकिन कंपनी ने इसे सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका नई पेंट स्कीम के साथ पेश किया है, जो केवल BTO वैरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव होगी।

    2025 TVS Apache RR 310

    3. इंजन

    2025 TVS Apache RR 310 में दिया गया इंजन अब OBD-2B अनुरूप है, जो पहले की तरह ही समान पावर देता है। इसमें 312.1cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें ऑप्शन के रुप में द्विदिशात्मक क्विकशिफ्टर दिया गया है। इसका इंजन पेपी परफॉरमेंस देता है जो राइडिंग एक्सपीरिएंस काफी बेहतरीन देता है। इसका क्विकशिफ्टर काफी बेहतरीन तरीके से काम करता है।

    2025 TVS Apache RR 310

    4. अंडरनिपिंग

    इसमें स्प्लिट ट्रेलिस फ्रेम के साथ इनवर्टेड फोर्क और प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ रियर मोनोशॉक दिया गया है, जबकि BTO वर्जन में पूरी तरह से एडजस्टेबल फोर्क के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240mm रियर, दोनों पेटल डिस्क, डुअल चैनल ABS के साथ दिए गए हैं। इसमें 810mm की सीट की ऊंचाई और 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है।

    2025 TVS Apache RR 310

    5. फीचर्स

    2025 TVS Apache RR 310 पहले ही कई बेहतरीन फीचर्स से लैस थी अब यह और ही ज्यादा शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। नई RR 310 में लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल के साथ-साथ नए सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिया गया है। इसमें नए राइडर एड्स के साथ-साथ मोटरसाइकिल में पहले से ही कॉर्नरिंग ABS, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, रियर लिफ्ट ऑफ कंट्रोल और 4 राइड मोड्स ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन हैं। इसमें दिया गया 5-इंच TFT कंसोल अब कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें पहले ही मिलने वाले फीचर्स स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, SMS/कॉल अलर्ट और डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज हैं।

    यह भी पढ़ें- Honda Dio 125 Old Vs New: पुरानी से कितनी अलग है नई होंडा डियो 125

    comedy show banner
    comedy show banner