Move to Jagran APP

2024 Yamaha MT-09 की पहली झलक आई सामने, 7 नवंबर को EICMA 2023 में होगी पेश

नई MT-09 पहले से ज्यादा आक्रामक और तेज दिखती है। इसकी हेडलैंप यूनिट काफी स्लीक है और इसमें 2 एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप्स दिए गए हैं। 2024 Yamaha MT-09 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है जबकि टेल सेक्शन काफी फ्रेस और मजबूत है। फीचर्स की बात करें तो 2024 MT-09 में अब एक नया 5-इंच फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraPublished: Thu, 02 Nov 2023 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2023 12:30 PM (IST)
2024 Yamaha MT-09 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha Motor Company ने अपडेटेड MT-09 की पहली झलक पेश की है। इसे EICMA 2023 में पेश किया जाएगा, जो 7 नवंबर से मिलान में आयोजित होने वाला है। जानकारी के मुताबिक 2024 Yamaha MT-09 को 2024 के स्प्रिंग सीजन में ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं घोषित की है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

डिजाइन

नई MT-09 पहले से ज्यादा आक्रामक और तेज दिखती है। इसकी हेडलैंप यूनिट काफी स्लीक है और इसमें 2 एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप्स दिए गए हैं। 2024 Yamaha MT-09 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है, जबकि टेल सेक्शन काफी फ्रेस और मजबूत है। एलईडी टर्न इंडिकेटर्स अब सेल्फ कैंसिलेशन फंक्शनलिटी के साथ आते हैं। इसे भारतीय बाजार में आते-आते समय लग सकता है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो 2024 MT-09 में अब एक नया 5-इंच फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें अब कनेक्टिविटी फीचर्स और मोबाइल इक्युपमेंट को चार्ज करने के लिए टाइप-सी सॉकेट मिलता है। निर्माता ने इसमें यामाहा राइड कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल भी जोड़ा है। 2024 Yamaha MT-09 को 5 राइडिंग मोड मिलते हैं, जिनमें 3 प्रीसेट और 2 कस्टमाइजेबल हैं।

यह भी पढ़ें- 2024 Skoda Superb को इन 3 बड़े बदलावों के साथ किया जाएगा पेश, जानिए पहले से कितनी खास होगी ये प्रीमियम एसयूवी

स्पेसिफिकेशन

सस्पेंशन ट्यूनिंग को दोबारा ट्यून किया गया है। अब ये आगे से थोड़ा कम कठोर है और इंजन सस्पेंशन अब अधिक कठोर है। डैम्पिंग स्पेशिफिकेशन को भी बदल दिया गया है और पीछे के सस्पेंशन को भी बदल दिया गया है। यामाहा अब ब्रिजस्टोन बैटलैक्स हाइपरस्पोर्ट S23 टायर का उपयोग कर रही है। टायरों की बात करें तो, वे नए 17-इंच स्पिनफोर्ज्ड एल्यूमीनियम व्हील के साथ आते हैं।

इंजन

2024 MT-09 को पावर देने वाला वही 890 cc, CP3, तीन-सिलेंडर इंजन है, जो लिक्विड-कूल्ड है। यह 10,000 आरपीएम पर 117.3 बीएचपी और 7,000 आरपीएम पर 93 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स एक 6-स्पीड यूनिट है, जो स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- 2024 Royal Enfield Himalayan की स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, पहले से इतना बदल जाएगी ये टेक-लोडेड बाइक


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.