Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Yamaha Aerox 155 लॉन्च, कीमत 1.43 लाख रुपये; मिला सेगमेंट फर्स्ट फीचर और नया कलर ऑप्शन

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 04:36 PM (IST)

    2023 Yamaha Aerox 155 को 142800 रुपए एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसको सेगमेंट फर्स्ट फीचर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है। साथ ही आपको आपको 2023 Aerox 155 नए सिल्वर कलर के साथ देखने को मिलेगा। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    2023 Yamaha Aerox 155 launched with a traction control feature

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha Motor India ने अपने Aerox स्कूटर के 2023 वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में इसे 1,42,800 रुपए एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमत लॉन्च किया है। कंपनी ने अपडेट करते हुए 2023 Yamaha Aerox 155 को ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है। नए Aerox में दिए जाने वाला ये फीचर सेगमेंट फर्स्ट है। 2023 Yamaha Aerox 155 में आपको क्या कुछ नया मिलेगा, आइए बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेगमेंट फर्स्ट फीचर और नए कलर ऑप्शन

    कंपनी ने 2023 Yamaha Aerox 155 में नए कलर विकल्प भी ऑफर किए हैं। साथ ही ये स्कूटर अब सेगमेंट फर्स्ट ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से लैस होगा। आपको नए Aerox 155 में नया सिल्वर कलर भी देखने को मिलेगा। इससे पहले कंपनी Aerox 155 को मैटेलिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू और ग्रे वर्मिलियन कलर विकल्प के साथ पेश करती थी।

    इंजन

    Yamaha Aerox अब E20 ईंधन अनुकूल है और OBD-II सिस्टम से भी सुसज्जित है। साथ ही इसमें मानक के रूप में हजार्ड बटन भी दिया गया है। इसके अलावा इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि Yamaha Aerox 155 में वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) से लैस 155cc का ब्लू कोर इंजन लगा है। कंपनी इसे Yamaha R15 में भी ऑफर करती है। इसे स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन से 8,000 आरपीएम पर 14.8 बीएचपी और 6,500 आरपीएम पर 13.9 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान होता है।

    फीचर्स

    2023 Yamaha Aerox 155 में आपको पोजीशनिंग लैंप के साथ एक एलईडी हेडलाइट, एक एलईडी टेल लैंप, मोबाइल चार्ज करने के लिए एक फ्रंट पावर सॉकेट, एक मल्टी-फंक्शन की और एक एक्सटेंडेड फ्यूल लेड दिया गया है। इसमें अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है जो 24.5 लीटर है।

    डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो इसमें 14-इंच के अलॉय व्हील, 140-सेक्शन रियर टायर, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। शायद यामाहा ने इसके सस्पेंशन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही इसमें 230 मिमी की फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलता है। इस स्कूटर में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।