पहले से कितना बदली 2023 Skoda Kodiaq? कीमत से लेकर नई चेंजेज के बारे में जाने सबकुछ
कंफर्ट के लिए हेडरेस्ट के अलवा बीच वाली सीट पर लाउंज स्टेप ऑफर किया गया है। यह ऑटोमैटिक डोर एज प्रोटेक्टर्स के साथ आता है जो तभी दिखाई देता है जब आप इसका दरवाजा खोलते हैं। ये वाहन को स्क्रैच फ्री रखने में मदद करता है। (जागरण फोटो)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Skoda Kodiaq को कंपनी ने हाल ही में नया अपडेट दिया था, जिसके बाद 2023 Skoda Kodiaq की कीमतें पहले से अधिक हो गई है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस ऑर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं 2023 Skoda Kodiaq में हुए खास बदलावों के बारे में और इसकी नई कीमतों के बारे में भी आपको बताएंगे।
BS6 Phase II Compliant Engine
नई 2023 Skoda Kodiaq के इंजन में थोड़े से बदलाव किए गए है। इस गाड़ी में अब कंपनी बीएस6 फेस 2 मानक के तहत अपडेट्स किए है। इसमें अब ई20 सपोर्ट करेगा। इसका मतलब ये है कि 2023 Skoda Kodiaq में 20 परसेंट तक एथेनॉल का प्रयोग कर सकते हैं।
पहले अधिक कंफर्ट
नए अपडेट में कंपनी ने इस गाड़ी की एयरोडॉयनमिक्स को अपडेट कर दिया है। जिससे इस गाड़ी की कंफर्ट लेवल और बेहतरीन हो गई है। नए 2023 स्कोडा कोडिएक में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर एयरोडॉयनमिक्स है, इसके रियर में स्पॉइलर में ट्वीक वेंट्स को जोड़ दिया गया है, जिससे इस गाड़ी की एयरोडॉयनमिक्स के साथ-साथ लुक भी अधिक प्रीमियम हो गई है।
इसके अलावा कंफर्ट के लिए हेडरेस्ट के अलवा बीच वाली सीट पर लाउंज स्टेप ऑफर किया गया है। यह ऑटोमैटिक डोर एज प्रोटेक्टर्स के साथ आता है, जो तभी दिखाई देता है जब आप इसका दरवाजा खोलते हैं। ये वाहन को स्क्रैच फ्री रखने में मदद करता है। बाकी सारे फीचर्स जो पहले ऑफर किए जाते थे वो अभी भी बरकरार है।
2023 Skoda Kodiaq कीमतें
DSG Rs 37.99 lakh एक्स-शोरूम दिल्ली
Sportline DSG Rs 39.39 lakh एक्स-शोरूम दिल्ली
L&K DSG Rs 41.39 lakh एक्स-शोरूम दिल्ली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।