Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 Maruti Alto K10: लॉन्च से ठीक पहले मारुति ऑल्टो नए जनरेशन मॉडल के सारे फीचर्स आए सामने, देखें डिटेल्स

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2022 11:11 AM (IST)

    2022 Maruti Alto K10 18 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकती है और जानकारी के मुताबिक इसे 12 वेरिएंट में लाया जाएगा। वहीं पावरट्रेन के लिए इसे पेट्रोल के साथ ही CNG विकल्प में पेश किया जा सकता है।

    Hero Image
    2022 Maruti Alto K10 को अगस्त में पेश किया जा रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दिली, ऑटो डेस्क। 2022 Maruti Alto K10: मारुति सुजुकी ने अपनी नई जनरेशन की ऑल्टो K10 कार की तैयारी पूरी कर ली है। इसे 18 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले इसके पूरे फीचर्स डिटेल लीक हो गए हैं। इसमें इस नई जनरेशन वाली ऑल्टो के वेरिएंट्स, एक्सटिरीयर, इंटीरियर और पावरट्रेन जैसे कई विकल्पों के बारे में जानकारी मिली है। तो चलिए जानते हैं ऑल्टो K10 में क्या कुछ नया मिलने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 Maruti Alto K10: एक्सटिरीयर

    ऑल्टो K10 में आपको एक बिल्कुल नया लुक और डिजाइन देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑल्टो K10 की लंबाई 3,530mm, चौड़ाई 1,490mm और ऊंचाई 1,520mm होगी, जबकि इसका व्हीलबेस 2,380mm लंबा होगा। इन आंकड़ों को माने तो यह ऑल्टो की तुलना में नए मॉडल को लगभग 85mm लंबा और 45mm ऊंचा बनाता है। वहीं, व्हीलबेस में 20mm जतीयड देखने को मिलते हैं। नई ऑल्टो का कर्व वेट 1,150 किलोग्राम होगा।

    इसकें डिजाइन में आपको बड़े स्वेप्टबैक हेडलैंप, रिप्रोफाइल्ड फ्रंट और रियर बंपर, नए फॉग लैंप हाउसिंग और अपडेटेड टेललाइट्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

    2022 Maruti Alto K10: वेरिएंट्स और कलर

    लीक हुई जानकारी के मुतबिक, 2022 ऑल्टो K10 हैचबैक को 12 वेरिएंट में पेश किया जाएगा। मैनुअल वेरिएंट में STD, STD(O), LXI, LXI(O), VXI, VXI(O), VXI+ और VXI+(O) शामिल होंगे, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में VXI, VXI(O), VXI+ और VXI+(O) वेरिएंट देखने को मिलेगा।

    वहीं, कलर ऑप्शन में 6 विकल्पों को पेश किया जाएगा। इनमें सॉलिड व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्रेनाइट ग्रे, सिजलिंग रेड, स्पीडी ब्लू और अर्थ गोल्ड रंग शामिल है।

    2022 Maruti Alto K10: इंजन

    नई ऑल्टो K10 के इंजन की डिटेल्स भी सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि हैचबैक को दो पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। इसमें K10C 1.0-लीटर डुअलजेट इंजन देखने को मिलेगा, जिसे हाल ही में मारुति सुजुकी एस प्रेसो में देखा गया है। यह इंजन 67hp की पावर और 89Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकेगा।

    ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5 स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा और यह स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ आएगा। इन सबसे अलावा अपकमिंग ऑल्टो को CNG विकल्प भी मिल सकता है।

    2022 Maruti Alto K10: इंटीरियर

    मारुति ऑल्टो के केबिन में भी कई अपडेट्स दिए गए हैं। केबिन को नया लुक मिलने के साथ ही डैसबोर्ड को रिडिजाइन किया जा रहा है। इस कार एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट की और मैनुअल एसी के साथ स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल से भी लैस होगा।वहीं, सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और ABS शामिल होंगे।

    comedy show banner