विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसलिफ्ट Hyundai Creta SUV लॉन्चिंग को तैयार, इन दमदार फीचर्स से होगी लैस

By Vineet SinghEdited By:
Published: Fri, 13 Aug 2021 08:57 AM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 07:39 AM (IST)

Hyundai Creta SUV को ब्राजीलियन मार्केट में काफी पसंद किया जाता है और इसके नये वेरिएंट की बात करें तो ...और पढ़ें

फेसलिफ्ट Hyundai Creta SUV लॉन्चिंग को तैयार (फोटो क्रेडिट: हुंडई)
फेसलिफ्ट Hyundai Creta SUV लॉन्चिंग को तैयार (फोटो क्रेडिट: हुंडई)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हुंडई इस महीने के अंत तक ब्राजील में 2022 Hyundai Creta SUV को उतारने जा रही है। कोरियाई कार निर्माता इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट वेरिएंट 25 अगस्त को दक्षिण अमेरिकी देशों में लॉन्च करेगी।

Hyundai Creta SUV को ब्राजीलियन मार्केट में काफी पसंद किया जाता है और इसके नये वेरिएंट की बात करें तो इसमें ग्राहकों को कई सारे प्रीमियम अपडेट्स देखने को मिलेंगे जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। इन बदलावों में सबसे जरूरी है इसकी रीडिजाइन्ड ग्रिल जो हाल ही में लॉन्च हुई दमदार 7 सीटर एसयूवी Hyundai Alcazar जैसी है।

2022 क्रेटा एसयूवी को इस साल की शुरुआत में रूसी बाजारों में लॉन्च किया गया था। इसे हाल ही में चीन की सड़कों पर भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसे एशियाई बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ब्राजील के लिए, यह वेरिएंट 2016 में आने के बाद से कॉम्पैक्ट एसयूवी का सेकेंड जेनरेशन मॉडल होगा।

नई क्रेटा के फ्रंट फेस के अलावा, एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में शायद ही कोई और बदलाव दिखाई देने वाला है। हुंडई द्वारा ब्राजील में जारी किया गया टीज़र समान हेडलाइट और टेललाइट, अलॉय व्हील्स और अन्य एक्सटीरियर फीचर्स से लैस है जिसे भारतीय संस्करण में देखा गया है।

इंटीरियर की बात करें तो फेसलिफ्ट क्रेटा में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। ब्राजील संस्करण के लिए, हुंडई ने एसयूवी में सनरूफ और डिजिटल पैनल जोड़ा है। यह वही 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, साथ ही इसमें 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जाएगा।

जहां तक ​​सेफ्टी फीचर्स की बात है, नई क्रेटा में ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, कैमरे के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर दिया जा सकता है जो हुंडई Alcazar में देखा जा चुका है।

Hyundai Creta के फेसलिफ्ट वर्जन में 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया जा सकता है। इन दोनों ही इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़े जाने की संभावना है। इसका 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 121 एचपी की अधिकतम शक्ति और 172 एनएम की अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। जबकि 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 168 hp की शक्ति और 201 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।