2022 Honda Forza का इंतजार हुआ खत्म! 8 अगस्त को लॉन्च हो सकता है 150cc वाला यह स्कूटर
2022 Honda Forza 150 मैक्सी स्कूटर को भारत में जल्द लॉन्च किये जाने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इसे एरोक्स 155 के समान पावरट्रेन दिया जा सकता है जबकि फीचर्स को Forza 350 मॉडल से साझा किया जा सकता है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2022 Honda Forza: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा एक नए दोपहिया वाहन पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि यह एक स्पोर्टी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर होगा, जिसे Forza नाम दिया जा सकता है। गौरतलब है कि यह नाम Honda द्वारा भारत में पहले से ही रजिस्टर्ड है और कहा जा रहा है कि इसे 8 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिए इस मैक्सी स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Forza 150: पावरट्रेन
Forza 150 मैक्सी-स्टाइल स्कूटर के पावरट्रेन को एरोक्स 155 के समान पावरट्रेन दिया जा सकता है। होंडा Forza 150 को 153cc इंजन से लैस किया जा सकता है, जो PCX 150 जैसे स्कूटरों पर 13.4bhp की पावर और 14Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसका ADV 150 मॉडल 149cc के इंजन के साथ 14.5bhp की पावर और 13.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Forza 150: फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो उम्मीद है कि Forza 150 को ग्लोबल बाजार में पहले से मौजूद Forza 350 की तरह फीचर्स से लैस किया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन, LED लाइट, कीलेस इग्निशन, डिजी-एनालॉग, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जर दिया जा सकता है। साथ ही 350 मॉडल की तरह इस स्कूटर में फोन रखने और पानी की बोतल रखने का स्पेस देखने को मिलता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्कूटर में लंबी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह दी जा सकती है।
Forza 150: कीमत और राइवल
होंडा ने अभी तक इस अपकमिंग स्कूटर की कीमतों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। लॉन्च होने पर यह यामाहा एरोक्स 155 और अप्रिलिया एसएक्सआर 160 के साथ मुकाबला करेगा।इसके अलावा यह भी कहा गया है कि लॉन्च के बाद फोर्ज़ा स्कूटर अपने प्रीमियम बिग विंग नेटवर्क के माध्यम से बिक्री के लिए जाने वाला पहला होंडा स्कूटर भी बन जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।