Move to Jagran APP

2020 Nissan Sunny के फीचर्स से उठा पर्दा, जानें कब होगी लॉन्च

Nissan ने अपनी तीसरे जेनरेशन वाली Sunny (Versa) से पर्दा हटा दिया है। कंपनी अपनी 2020 Nissan Sunny को इस महीने लॉन्च कर सकती है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 02:16 PM (IST)
2020 Nissan Sunny के फीचर्स से उठा पर्दा, जानें कब होगी लॉन्च
2020 Nissan Sunny के फीचर्स से उठा पर्दा, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Nissan ने अपनी तीसरे जेनरेशन वाली Sunny (Versa) से पर्दा हटा दिया है। कंपनी अपनी 2020 Nissan Sunny को इस महीने New York International ऑटो शो में लॉन्च करेगी। नई Sunny, Renault-Nissan के CMF-B प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इस कार की डिजाइन पांचवी जेनरेशन वाली Nissan Micra से ली गई है। 2020 Nissan Sunny के फ्रंट में Nissan का V-मोशन ग्रिल और LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं, इसका डिजाइन Micra से मिलता-जुलता है। इसके फॉग लैंप्स बंपर के नीचे दिए गए है। कंपनी ने अपनी इस कार का साइड पोर्शन री-डिजाइन किया है। 2020 Sunny में कूपे जैसा डिजाइन दिया गया है। नए मॉडल में छोटा क्वार्टर ग्लास दिया गया है। इसके रियर में बूमररैंग-शेप्ड LED टेल लैंप्स दिया गया है, जिसका लुक देखने में 2019 Nissan Kicks की तरह लगता है।

loksabha election banner

फीचर्स

नई Nissan Sunny में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto (एंड्रॉइड ऑटो) और Apple CarPlay (एप्पल कारप्ले) को स्पोर्ट करेगा। इसमें हीटेड फ्रंट सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स

2020 Nissan Sunny में ऑटो इमरजेंसी ब्रकिंग और पेडिस्ट्रियन डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस

नई Nissan Sunny में पावर के लिए 1.6 लीटर का इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 122 hp की मैक्सिमम पावर और 154 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल और CVT से लैस होगा।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम           


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.