विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suzuki Gixxer SF 250 और Honda CB300R में कौन है सबसे स्टाइलिश और पावरफुल?

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Wed, 22 May 2019 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 08:14 PM (IST)

2019 Suzuki Gixxer SF250 का भारतीय बाजार में Honda CB300R से कड़ा मुकाबला है।

Suzuki Gixxer SF 250 और Honda CB300R में कौन है सबसे स्टाइलिश और पावरफुल?
Suzuki Gixxer SF 250 और Honda CB300R में कौन है सबसे स्टाइलिश और पावरफुल?

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 Suzuki Gixxer SF 250 भारत में लॉन्च हो गई है। Suzuki Inazuma के बाद यह दूसरी बार है जब सुजुकी ने क्वार्टर-लिटर स्पेस में अपनी बाइक को लॉन्च किया है। यहां बता दें कि Suzuki Inazuma पैरलेल-ट्विन इंजन से लैस थी। हालांकि, कीमत के मामले में काफी महंगी थी। Gixxer SF 250 को भारतीय बाजार में Honda CB300R से कड़ा मुकाबला मिलेगा। हालांकि, Honda CB300R की कीमत नई Gixxer SF 250 के मुकाबले कहां ज्यादा है। आज हम आपको इन बाइक्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की बाइक को अपने बजट में चुन सकें। डालते हैं एक नजर,

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Gixxer SF250 में 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व, SOHC, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 9000 आरपीएम पर 26.5PS की मैक्सिमम पावर और 7500 आरपीएम पर 22.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है।
  • Honda CB300R में पावर के लिए 286सीसी का 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, SI इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 30.9 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 27.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Bajaj Pulsar 150 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

सस्पेंशन

  • 2019 Suzuki Gixxer SF250 के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग, ऑयल डैम्प्ड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में स्विंग ऑर्म टाइप मोनो सस्पेंशन दिया है।
  • Honda CB300R के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का USD फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप प्री-लोड अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

ब्रेकिंग

  • Suzuki Gixxer SF250 में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS दिया गया है।
  • Honda CB300R के फ्रंट में 376 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 2-चैनल ABS फीचर दिया गया है।

Royal Enfield के हेल्मेट को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

कीमत

  • 2019 Suzuki Gixxer SF250 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,70,655 रुपये है।
  • Honda CB300R के ABS वर्जन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2,41,329 रुपये है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।